1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. त्रिपुरा में बसाए जाएंगे ब्रू शरणार्थी, दिया जाएगा प्लॉट और 4 लाख रुपये की FD

त्रिपुरा में बसाए जाएंगे ब्रू शरणार्थी, दिया जाएगा प्लॉट और 4 लाख रुपये की FD

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 16, 2020 06:24 pm IST,  Updated : Jan 16, 2020 07:35 pm IST

गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि करीब 30 हजार ब्रू शरणार्थियों को त्रिपुरा में बसाया जाएगा। इसके लिए 600 करोड़ रुपये का एक पैकेज दिया गया है।

Union Home Minister Amit Shah with Tripura Chief Minister...- India TV Hindi
Union Home Minister Amit Shah with Tripura Chief Minister Biplab Kumar Deb (R) and Mizoram CM Zoramthanga  Image Source : PTI

नई दिल्ली। CAA पर जारी विवाद के बीच आज राजधानी दिल्ली में एक बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला। नार्थ ईस्ट में लंबे समय से चले आ रहे ब्रू शरणार्थियों से जुड़े विवाद को खत्म करने के लिए आज एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और ब्रू शरणार्थियों के प्रतिनिधियों ने त्रिपुरा के सीएम बिप्लब कुमार देब और मिजोरम के मुख्यमंत्री ज़ोरोथांगा की मौजूदगी में मिज़ोरम से ब्रू शरणार्थियों के संकट को समाप्त करने और त्रिपुरा में बसाने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए।

गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि करीब 30 हजार ब्रू शरणार्थियों को त्रिपुरा में बसाया जाएगा। इसके लिए 600 करोड़ रुपये का एक पैकेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि ब्रू शरणार्थियों को 40*30 फीट का प्लॉट, 4 लाख रुपये की FD और दो साल तक 5 हजार रुपये प्रति महीने की नकद सहायता और फ्री राशन दिया जाएगा।

दिल्ली में समझौते के बाद मिजोरम के मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा ने कहा कि आज हमने ब्रू नेताओं और त्रिपुरा सरकार और मिज़ोरम सरकार के साथ एक महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यह 25 वर्षों से चल रहे ज्वलंत मुद्दे को स्थायी रूप से हल कर देगा। त्रिपुरा के सीएम बिप्लब कुमार देब ने कहा कि यह कदम ऐतिहासिक है। मैं त्रिपुरा के लोगों की ओर से प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को धन्यवाद देना चाहता हूं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत