1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार: बेगुसराय में लहराएगा 200 फीट का तिरंगा

बिहार: बेगुसराय में लहराएगा 200 फीट का तिरंगा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 06, 2018 05:17 pm IST,  Updated : Jul 06, 2018 06:56 pm IST

देश के ज्यादातर प्रांतों में 300 फीट ऊंचे तिरंगा लहरा रहे हैं बस बिहार ही इससे अछूता है।

 बिहार के बेगुसराय शहर...- India TV Hindi
 बिहार के बेगुसराय शहर में गगनचुंबी तिरंगा लहराता नजर आ सकता है। 

बेगुसराय: जल्द ही बिहार के बेगुसराय शहर में गगनचुंबी तिरंगा लहराता नजर आ सकता है। इसके लिए बकायदा बेगूसराय के डीएम को जमीन के लिए खत लिखकर जगह की मांग की गई है। उम्मीद है कि इस साल स्वतंत्रता दिवस के दिन बिहार का सबसे उंचा झंडा लग जाएगा। ये पहल एक समाजिक कार्यकर्ता अजय कुमार की तरफ से की गई है। अजय कुमार का कहना है कि देश के ज्यादात प्रांतों में 300 फीट ऊंचे तिरंगा लहरा रहे हैं बस बिहार ही इससे अछूता है। ऐसे में बिहार का सबसे ऊंचा

राष्ट्रीय ध्वज बेगूसराय में लगाने की योजना है। हमारी तरफ से जीरो माइल और हर हर महादेव चौक का चयन किया गया, प्रशासनिक अनुमति मिलने के बाद हमारा प्रयास रहेगा कि आगामी 15 अगस्त तक यहां 150 से 200 फीट तक ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज लगाया जाएगा। जय कहते हैं कि बेगूसराय की धरती राष्ट्र कवि रामधारी सिंह दिनकर की स्थली है, इसलिए बिहार का सबसे ऊंचा झंडा बेगूसराय में लगाने का निर्णय लिया गया है। राष्ट्रीय ध्वज हमारे देश का प्रतीक है और राष्ट्र में इस तरह ऊंचे झंडे लहराने से आने वाली पीढ़ी में देशप्रेम के प्रति उर्जा का संचार होता रहता है, इसलिए हर जगह इस तरह की गतिविधियां होनी चाहिए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत