1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाक उच्चायोग के 39 कर्मचारी कल सुबह 10 बजे पाकिस्तान लौटेंगे, भारत ने स्टाफ 50% घटाने को कहा था

पाक उच्चायोग के 39 कर्मचारी कल सुबह 10 बजे पाकिस्तान लौटेंगे, भारत ने स्टाफ 50% घटाने को कहा था

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 29, 2020 05:25 pm IST,  Updated : Jun 29, 2020 06:57 pm IST

भारत के आदेश के बाद पाकिस्तान ने भी अपने यहां भारतीय उच्चायोग के कर्मचारियों को कम करने के लिए कहा था और भारत के 6 डिप्लोमैट भी अपने परिवार के 32 सदस्यों के साथ मंगलवार (30 जून) को देश वापस लौट रहे हैं।

पाक उच्चायोग के 39...- India TV Hindi
पाक उच्चायोग के 39 कर्मचारी मंगलवार (30 जून) सुबह 10 बजे पाकिस्तान लौटेंगे Image Source : FILE

नई दिल्ली। दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग के 39 कर्मचारी मंगलवार (30 जून) सुबह 10 बजे वापस पाकिस्तान चले जाएंगे। इन 39 कर्मचारियों के साथ इनके परिवार के सदस्य भी वापस जाएंगे। भारत ने पाकिस्तान उच्चायोग को कहा था कि वह दिल्ली में स्थित अपने दूतावास में स्टाफ को 50 प्रतिशत तक घटाए। पिछले हफ्ते ही पाकिस्तान उच्चायोग को यह आदेश दिया गया था और 7 दिन के अंदर इसे लागू करने के लिए कहा गया था। इसी आदेश के बाद पाकिस्तान उच्चायोग को अपने कर्मचारियों की संख्या को घटाना पड़ा। 

हालांकि भारत के आदेश के बाद पाकिस्तान ने भी अपने यहां भारतीय उच्चायोग के कर्मचारियों को कम करने के लिए कहा था और भारत के 6 डिप्लोमैट भी अपने परिवार के 32 सदस्यों के साथ मंगलवार को देश वापस लौट रहे हैं। 

दरअसल भारत में पाकिस्तान के 2 ऐसे जासूस पकड़े गए थे जो दिल्ली स्थित पाकिस्तान के दूतावास में काम करते थे। दूतावास के कर्मचारी होने की वजह से उनको गिरफ्तार नहीं किया जा सकता था लेकिन उन्हें भारत छोड़ने के लिए कह दिया गया था और वापस पाकिस्तान भेज दिया गया था। जासूसों के पकड़े जाने के बाद भारत ने पाक दूतावास को साफ तौर पर अपना स्टाफ कम करने के लिए कह दिया था।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत