सोशल मीडिया ने आज दुनियां बहुत छोटी कर दी है। आप एक मिनट में अपनी बात हज़ारों लाखों लोगों के साथ शेयर कर सकते हैं। लेकिन यही सोशल मीडिया एक ऐसी लत भी बन जाती है कि जिसे आप चाहकर भी नहीं छोड़ पाते।
पिछले साल एक सर्वे किया गया था ये पता करने के लिये लोग क्यों सबसे लोकप्रिय सोशल मीडिया फ़ेसबुक को छोड़ नहीं पाते।
इस सर्वे में फ़ेसबुक का इस्तेमाल करने वाले कुछ एक हज़ार लोगों से 99 दिन के लिये फ़ेसबुक से दूर रहने को कहा गया था और हर 33 दिन में उनके मूड का अध्ययन किया गया था।
इस रिसर्च में 4 ऐसे कारण सामने आए हैं जिसकी वजह से लोग लाख क़समें खाने के बावजूद फ़ेसबुक छोड़ नहीं पाते।
कॉर्नेल यूनिवर्सीटी ने 5000 से ज़्यादा सर्वे का अध्ययन किया है। सेशल मीडिया को छोड़ने के बाद फिर लौटने को ‘सोशल मिडिया वापसी’ कहते हैं।
अध्ययन में चार कारण पता चले हैं जिसकी वजह से लोग वापस फ़ेसबुक पर लौट आते हैं।
1- पहला कारण है लत। जिनको फ़ेसबुक की लत लग चुकी है वो कुछ समय तो किसी तरह इससे दूर रह सकते हैं लेकिन फिर लौट आते हैं।
2- दूसरा कारण है गोपनीयता और निगरानी। ऐसे लोग भी फ़ेसबुक के बग़ैर नहीं रह सकते जो फ़ेसबुक का इस्तेमाल ज़्यादातर ये जानने के लिये करते हैं कि दूसरे लोग उनके बारे में क्या सोचते हैं।
3- तीसरा कारण है मूड। अच्छे मूड में रहने वाले बहुत दिनों तक फ़ेसबुक से दूर नहीं रह पाते और वापस लौट आते हैं।
4- चौथा कारण है अन्य सोशल मीडिया। फ़ेसबुक का इस्तेमाल करने वाले तभी यहां से जा सकते हैं जब उन्हें अन्य सोशल मीडिया जैसे ट्विटर की लत लग जाए।