1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके, 5.6 की तीव्रता से हिली धरती

दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके, 5.6 की तीव्रता से हिली धरती

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 02, 2019 06:00 pm IST,  Updated : Feb 02, 2019 06:31 pm IST

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.6 नापी गई।

Representational pic- India TV Hindi
Representational pic

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.6 नापी गई। पाकिस्तान अफगानिस्तान बॉर्डर में भूकंप का केंद्र बताया जा रहा है। भूकंप का केंद्र हिंदू कुश की पहाड़ियों में था।

दिल्ली एनसीआर के अलावा श्रीनगर, इस्लामाबाद, पेशावर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप से फिलहाल किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। पाकिस्तान के साथ ही पूर्वी उज्बेकिस्तान में भी झटके महसूस किए गए। वहां भी किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत