1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राजस्थान में आकाशीय बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत

राजस्थान में आकाशीय बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 02, 2015 05:14 pm IST,  Updated : Dec 02, 2015 05:14 pm IST

जयपुर: राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य झुलस गया। पुलिस ने बताया कि

राजस्थान में आकाशीय...- India TV Hindi
राजस्थान में आकाशीय बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत

जयपुर: राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य झुलस गया।

पुलिस ने बताया कि भरतपुर जिले में दो पुरूषों, धौलपुर में एक पुरूष और बूंदी तथा सवाईमाधोपुर में एक-एक महिला की मौत आकाशीय बिजली गिरने से हुई है।

उन्होंने बताया कि बिजली गिरने से भरतपुर जिले में दिनेश गुर्जर (25) और सम्पत माली (35), बूंदी जिले में भूरी बाई मेघवाल (45), सवाईमाधोपुर की पीपलागांव की निवासी सुरजों, और धौलपुर के मंथीगोटा गांव के रामजी (55) की आकाशीय बिजली से मौत हो गई। ऐसी ही एक घटना में बूंदी जिले में डबलाना गांव की पानाबाई मीणा (50) झुलस गई।

मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार आज सुबह 8.30 बजे तक तक पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई है। रावतभाटा में अधिकतम बारिश 5.1 मिलीमीटर, सवाईमाधोपुर में पांच मिलीमीटर, कोटा में 1.7 मिलीमीटर और बूंदी में हल्की बूंदाबादी दर्ज की गई है।

उन्होंने बताया कि ऊपरी हवाओं के परिसंचार से राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 8.4 डिग्री सेल्सियस, श्रीगंगानगर और सीकर में 8.8 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर और चूरू में नौ डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 12 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 12.1 डिग्री सेल्सियस, अजमेर में 12.5 डिग्री सेल्सियस और राजधानी जयपुर में 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान पूर्वी राजस्थान के मैदानी हिस्सों में बारिश होने की आशंका जताई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत