1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तेलंगाना : भागने के प्रयास में 5 संदिग्ध आतंकवादी मारे गए

तेलंगाना : भागने के प्रयास में 5 संदिग्ध आतंकवादी मारे गए

 Written By: IANS
 Published : Apr 07, 2015 01:41 pm IST,  Updated : Apr 07, 2015 01:51 pm IST

हैदराबाद: तेलंगाना के वारंगल जिले में मंगलवार को हिरासत से भागने का प्रयास कर रहे आतंकवाद के पांच आरोपियों को पुलिस ने मार गिराया। पुलिस के मुताबिक, इन आरोपियों को अदालत में सुनवाई के लिए

- India TV Hindi

हैदराबाद: तेलंगाना के वारंगल जिले में मंगलवार को हिरासत से भागने का प्रयास कर रहे आतंकवाद के पांच आरोपियों को पुलिस ने मार गिराया। पुलिस के मुताबिक, इन आरोपियों को अदालत में सुनवाई के लिए हैदराबाद लाया जा रहा था। इस दौरान रास्ते में पांचों ने भागने की कोशिश की, तो पुलिस ने इन पर गोलियां चला दी। यह घटना हैदाबाद से लगभग 80 किलोमीटर दूर अलेर और जनगांव के बीच में घटी।

विकारुद्दीन अहमद और उसके चार साथी दो पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल थे। पांचों इस घटना में मारे गए।

हैदराबाद में पुलिसकर्मियों पर सिलसिलेवार हमलों के बाद उन्हें 2010 में गिरफ्तार किया गया था। वे वारंगल केंद्रीय कारागार में बंद थे।

यह घटना श्निवार को नलगोंडा जिले में हुई मुठभेड़ के बाद हुई है, जिसमें प्रतिबंधित संगठन, इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) के दो गुर्गो को मार गिराया गया था। इसमें एक पुलिसकर्मी की भी शहीद हो गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत