1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. MP: मंदसौर में बस पलटी, 7 लोगों की मौत, 26 से ज्यादा घायल

MP: मंदसौर में बस पलटी, 7 लोगों की मौत, 26 से ज्यादा घायल

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Apr 29, 2018 11:34 am IST,  Updated : Apr 29, 2018 11:34 am IST

इस हादसे में सात यात्रियों की मौत हो गई और 26 यात्रियों को चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है...

collision between a truck and bus in Madhya Pradesh's...- India TV Hindi
collision between a truck and bus in Madhya Pradesh's Mandsaur  

मंदसौर: मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में रविवार की सुबह यात्रियों से भरी एक निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में सात यात्रियों की मौत हो गई जबकि 26 से ज्यादा घायल हो गए।

पुलिस अधीक्षक मनोज सिंह ने बताया, "एक निजी बस रविवार की सुबह मंदसौर से भानुपुरा जा रही थी कि तभी यह बस श्यामपुरा और सुतावरा के बीच अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में सात यात्रियों की मौत हो गई और 26 यात्रियों को चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।"

घायल यात्रियों का कहना है कि बस में क्षमता से अधिक सवारियां थी और बस की रफ्तार भी बहुत तेज थी, इसलिए बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत