1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पठानकोट हमले के 7 मोस्टवांटेड, बच्चों के दिमाग में भरते हैं दहशतगर्दी का जहर

पठानकोट हमले के 7 मोस्टवांटेड, बच्चों के दिमाग में भरते हैं दहशतगर्दी का जहर

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 07, 2016 11:21 pm IST,  Updated : Jan 07, 2016 11:28 pm IST

नई दिल्ली: भारत ने बुधवार को पठानकोट हमले की साजिश रचने वाले आतंकवादियों के बारे में सारी खूफिया सूचना और सबूत पाकिस्तान को सौंप दिए हैं। आज राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने सात

azhar- India TV Hindi
azhar

नई दिल्ली: भारत ने बुधवार को पठानकोट हमले की साजिश रचने वाले आतंकवादियों के बारे में सारी खूफिया सूचना और सबूत पाकिस्तान को सौंप दिए हैं। आज राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने सात आतंकवादियों के नाम भी अपने पाकिस्तानी काउंटरपार्ट नासिर खान जंजुआ को दे दिए हैं। ये वो आतंकवादी है जिनके खिलाफ भारत ने पाकिस्तान से तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है।

पठानकोट हमले के 7 मोस्टवांटेड

पठानकोट हमले का मास्टरमाइंड है मसूद अजहर

सूत्रों के मुताबिक लिस्ट में सबसे बड़ा नाम खतरनाक आतंकवादी संगठन जैश ए मोहम्मद के फाउंडर मौलाना मसूद अजहर का है। माना जाता है कि मौलाना मसूद अजहर के संगठन जैश ए मोहम्मद को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से हर तरह की मदद मिलती है। पठानकोट में एयरफोर्स बेस पर आतंकी हमले के लिए जैश को ही जिम्मेदार कहा जा रहा है और मौलाना मसूद अजहर को इसका मास्टरमाइंड माना जा रहा है।

मसूद अजहर का छोटा भाई है अब्दुल रऊफ असगर

दूसरा मोस्ट वांटेड आतंकवादी है मौलाना मसूद अजहर का छोटा भाई मौलाना अब्दुल रऊफ असगर। इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट 814 को कांधार हाईजैक करने की साजिश में रउफ असगर शामिल था। इसी हाईजैक की वजह से मौलाना मसूद अजहर को छोड़ना पड़ा था। कहा जा रहा है कि पठानकोट हमले का प्लान तैयार करने के पीछे असगर का ही दिमाग काम कर रहा था।

जैश ए मोहम्मद का आतंकवादी मौलाना अशफाक

सूत्रों के मुताबिक भारत ने पाकिस्तान को सात आतंकवादियों की जो ताजा लिस्ट सौंपी है, उसमें तीसरा नाम मौलाना अशफाक का है। अशफाक भी जैश ए मोहम्मद का खतरनाक आतंकवादी है।

जैश-ए-मोहम्मद का टॉप कमांडर है शकूर

एनएसए अजीत डोभाल ने पाकिस्तान के एनएसए नासिर खान जंजुआ को जो लिस्ट भेजी है उसमें हाजी शकूर का नाम भी है। हाजी शकूर, मौलाना मसूद अजहर का करीबी है। वो पाकिस्तान में बहावलपुर का रहने वाला है और जैश ए मोहम्मद के टॉप कमांडर्स में है।

जैश के आतंकियों का प्रमुख ट्रेनर है कासिफ

अगला नाम जैश ए मोहम्मद के कमांडर जान अली कासिफ का है। वो जैश के आतंकियों का मुख्य प्रशिक्षक है। कासिफ पाकिस्तान के चरसादा जिले में दोसीराह गांव का रहने वाला है।  सूत्रों के मुताबिक भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने फोन कॉल इंटरसेप्टर के जरिए कासिफ को पहचान लिया है। उसके पास पाकिस्तान का पासपोर्ट है जिसका नंबर SV1797281 बताया जाता है।

जैश के आतंकी कमांडर सैफुल्लाह और इफ्तिखार

इस लिस्ट में आखिरी दो नाम सैफुल्लाह और इफ्तिखार के है। ये दोनों आतंकवादी पाकिस्तान के शकरगढ़ इलाके के रहने वाले हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत