1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गुजरात बारिश: बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या 70 हुई

गुजरात बारिश: बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या 70 हुई

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 26, 2015 09:18 am IST,  Updated : Jun 26, 2015 09:35 am IST

अहमदाबाद: गुजरात में भारी बारिश और इससे कई हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने के कारण मरने वालों की संख्या बढ़ कर आज 70 हो गई। बारिश से बुरी तरह प्रभावित अमरेली जिले में

गुजरात बारिश: बाढ़ के...- India TV Hindi
गुजरात बारिश: बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या 70 हुई

अहमदाबाद: गुजरात में भारी बारिश और इससे कई हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने के कारण मरने वालों की संख्या बढ़ कर आज 70 हो गई। बारिश से बुरी तरह प्रभावित अमरेली जिले में 26 लोगों की मौत हुई है ।

गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री और प्रवक्ता नितिन पटेल ने बताया कि मूसलाधार बारिश के कारण लगभग 70 लोगों की मौत हुई है ।
गुजरात राज्य आपात नियंत्रण कक्ष द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार 26 लोगों की मौत बारिश से सबसे अधिक प्रभावित अमरेली जिले में हुई है, जबकि भरूच, जामनगर, कच्छ एवं राजकोट जिलों में पांच-पांच लोगों की जान गई है ।
देवभूमि-द्वारका में चार लोगों की मौत हुई है, जबकि भावनगर, जूनागढ एवं सुरेन्द्रनगर में तीन-तीन लोग मरे हैं। अधिकारिक आंकड़ों के अनुसार दाहोद, मेहसाणा, मोरबी और सूरत में दो-दो लोगों की मौत हुई है, जबकि खेडा, पोरबंदर एवं वलसाड में एक-एक व्यक्ति की जान गई है। इसी बीच गुजरात सरकार ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रपए मुआवजा देने की घोषणा की है।
गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री एवं सरकार के प्रवक्ता नितिन पटेल ने बताया, हमने सभी मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रपए मुआवजा देने का निर्णय लिया है । इसके अलावा हमने यह भी फैसला लिया है कि प्रभावित इलाकों में लोगों को आगामी 10 दिनों तक नकद राशि भी दी जाएगी ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत