1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बाढ़ के कारण काजीरंगा नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व में 96 जानवरों की मौत

बाढ़ के कारण काजीरंगा नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व में 96 जानवरों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 18, 2020 04:10 pm IST,  Updated : Jul 18, 2020 04:15 pm IST

असम सरकार ने शनिवार को बताया कि बाढ़ के कारण काजीरंगा नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व, बोकाहाट में 96 जानवरों की मौत हो गई है। बाढ़ के कारण 8 गैंडों, 3 जंगली भैंसों, 7 जंगली सूअर, 2 दलदल हिरण, 74 हॉग हिरण और 2 पोरपाइन बाढ़ में मारे गए हैं।

96 animals died at Kaziranga National Park and Tiger Reserve Bokahat in the flood- India TV Hindi
96 animals died at Kaziranga National Park and Tiger Reserve Bokahat in the flood Image Source : PTI

असम सरकार ने शनिवार को बताया कि बाढ़ के कारण काजीरंगा नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व, बोकाहाट में 96 जानवरों की मौत हो गई है। बाढ़ के कारण 8 गैंडों, 3 जंगली भैंसों, 7 जंगली सूअर, 2 दलदल हिरण, 74 हॉग हिरण और 2 पोरपाइन बाढ़ में मारे गए हैं। असम में 28 जिलों के लगभग 36 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे असम में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आएं।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘पूरा देश असम के साथ है। असम के लोग अपने साहसी स्वभाव से इस मुसीबत का डटकर सामना कर रहे हैं और इस आपदा से उबर जाएंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील है कि हर संभव मदद का हाथ बढ़ाएं।’’ 

असम में अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि राज्य के 28 जिलों में करीब 36 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। आधिकारिक बुलेटिन में कहा गया है कि इस साल राज्य में बाढ़ और भूस्खलन में जान गंवाने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 102 हो गई है। 76 लोगों की मौत बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में हुई है जबकि 26 की मौत भूस्खलन में हुई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत