1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मेट्रो में पेशाब करते शख्स की तस्वीर हुई वायरल

मेट्रो में पेशाब करते शख्स की तस्वीर हुई वायरल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 20, 2015 12:46 pm IST,  Updated : Jun 20, 2015 01:03 pm IST

नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो दुनिया की प्रतिष्ठित 100 ढांचागत परियोजनाआं में शामिल है लेकिन शुक्रवार को कुछ ऐसा हुआ कि हंगामा मच गया। दरअसल, जिस मेट्रो में थूकना तो दूर खाने-पीने की भी मनाही है

मेट्रो में पेशाब करते...- India TV Hindi
मेट्रो में पेशाब करते शख्स की तस्वीर हुई वायरल

नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो दुनिया की प्रतिष्ठित 100 ढांचागत परियोजनाआं में शामिल है लेकिन शुक्रवार को कुछ ऐसा हुआ कि हंगामा मच गया। दरअसल, जिस मेट्रो में थूकना तो दूर खाने-पीने की भी मनाही है उसमें एक युवक सू सू करते पकड़ा गया। ट्रेन कोच के अंदर सू सू करते युवक की फोटो वायरल होते ही हंगामा मच गया।

सोशल मीडिया पर मेट्रो समेत सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे हैं कि आखिर यात्रियों के बीच युवक ने सू सू कैसे कर लिया? हालांकि इस मामले पर मेट्रो और सीआईएसएफ का कहना है कि यह दिल्ली का मामला नहीं है।

सोशल मीडिया समेत कई वेबसाइटों पर मेट्रो ट्रेन में सू सू करते युवक के नाम से फोटो अपलोड होते ही वायरल हो गई है। करीब पचास हजार से अधिक लोगों ने इस शेयर करा है। यूजर्स फोटो शेयर करने के साथ मेट्रो की व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

फोटो वायरल होने के साथ कुछ कमेंट भी लिखे गए हैं, जोकि सहयात्री द्वारा ही लिखे गए हैं। इसमें सहयात्री द्वारा सवाल करने पर उक्त युवक कहता है कि यह मेरी आखिरी (रात को) ट्रेन है, जिसे मैं नहीं छोड़ सकता था।

हालांकि सू सू भी नहीं रोक पा रहा हूं। इसलिए यही आखिरी रास्ता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत