1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. OMG इस महिला ने जन्म दिया 30 मिनट में 5 बच्चियों को

OMG इस महिला ने जन्म दिया 30 मिनट में 5 बच्चियों को

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 03, 2016 04:15 pm IST,  Updated : Apr 03, 2016 04:15 pm IST

छत्तीसगढ़ के सरकारी अस्पताल में जब ये महिला अपने बच्चे के जन्म के लिए दाख़िल हुई वह बेसब्री से अपने एक बच्चे का इस संसार में आने का इंतज़ार कर रही थी लेकिन उसकी हैरानी

5 newly born babies in chattisgarh- India TV Hindi
5 newly born babies in chattisgarh

छत्तीसगढ़ के सरकारी अस्पताल में जब ये महिला अपने बच्चे के जन्म के लिए दाख़िल हुई वह बेसब्री से अपने एक बच्चे का इस संसार में आने का इंतज़ार कर रही थी लेकिन उसकी हैरानी की तब कोई सीमा नहीं रही जब उसने एक नहीं, दो नही, तीन नहीं बल्कि पांच बच्चियों को जन्म दिया वो भी मात्र तीस मिनट के अंतराल में। सबसे दिलचस्प बात ये है कि ये पांचों बच्चे नार्मल सामान्य रुप से हुए यानी ऑपरेशन की ज़रुरत नहीं पड़ी।

मानिता सिंह 26 हफ़्ते की गर्भवती थी और जब वह अस्पताल गईं तो उन्हें एक डर सता रहा था कि कहीं दो साल वाली त्रासदी फिर न हो जाए। दरअसल दो साल पहले 25 वर्षीय मानिता के बेटा जन्म के कुछ समय बाद ही चल बसा था।

मानिता ने पांच बेटियों को जन्म दिया है और हरेक का वज़न 1.5 किलो है। मानिता के पति मनीष ने कहा: 'मैं भगवान को बहुत शुक्रगुज़ार हूं कि उसने हमें एक नहीं पांच बच्चे दिए। पहला बच्चा खोने के बाद हमारे दिल टूच गए थे, अब लगता है मानो भगवान ने इसकी भरपाई कर दी। बस आशा करता हूं कि वे जिंदा रहें और मैं उनको खूबसूरत ज़िंदगी दे सकूं।'

सिंह दंपत्ति को नहीं मालूम था कि उनके पांच बच्चे होंगे क्योंकि मानिता ने कभी अल्ट्रासाउंड नहीं करवाया था।

डॉक्टरों का कहना है कि बच्चियां अभी ख़तरे से बाहर नहीं हैं और उन्हें निगरानी में रखा गया है।

डॉ. टीकम ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में कभी भी ऐसा केस नहीं देखा जहां एक से ज़्यादा बच्चे नॉर्मल डिलिवरी से हुए हों। हम उन्हें बचाने का भरसक प्रयास कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत