1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हिज्ब प्रमुख सलाहुद्दीन अभी भी भारत लौटना चाहता है: दौलत

हिज्ब प्रमुख सलाहुद्दीन अभी भी भारत लौटना चाहता है: दौलत

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 05, 2015 02:29 pm IST,  Updated : Jul 05, 2015 02:30 pm IST

नई दिल्ली: भारत की खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एलालिसिस विंग (RAW) के पूर्व प्रमुख ए एस दौलत ने कहा है कि प्रतिबंधित हिजबुल मुजाहिदीन का प्रमुख सैयद सलाहुद्दीन आज भी भारत लौटना चाहता है। उन्होंने

हिज्ब प्रमुख...- India TV Hindi
हिज्ब प्रमुख सलाहुद्दीन अभी भी भारत लौटना चाहता है

नई दिल्ली: भारत की खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एलालिसिस विंग (RAW) के पूर्व प्रमुख ए एस दौलत ने कहा है कि प्रतिबंधित हिजबुल मुजाहिदीन का प्रमुख सैयद सलाहुद्दीन आज भी भारत लौटना चाहता है। उन्होंने खेद प्रकट किया कि सरकार ने उसकी वापसी की योजना का खाका तैयार करने में काफी समय गवां दिया।

'कश्मीर द वाजपेयी इयर्स' नामक अपनी पुस्तक में दौलत ने लिखा, 2001 में सलाहुद्दीन वापस लौटने को तैयार था और मैंने सैकड़ों बार इसकी वकालत की। संभवत: मेरे बाद के रॉ प्रमुख विक्रम सूद के अन्य हित थे और उनके लोगों ने सोचा कि चूंकी मैं सामान्य तौर पर कश्मीर का मामला प्रधानमंत्री कार्यालय से देखता था, इसलिए उनका इस मामले में शामिल होना जरूरी नहीं है।

दौलत ने पुस्तक में उस घटना को भी पेश किया जिसमें श्रीनगर स्थित इंटेलीजेंस ब्यूरो के प्रमुख के एम सिंह को सलाहुद्दीन का फोनकॉल आया था जिसमें उसने अपने पुत्र का दाखिला मेडिकल कालेज में कराने के लिए मदद मांगी थी। यह काम पूरा हुआ और सलाहुद्दीन ने सिंह को धन्यवाद देने के लिए फिर फोन किया था।

उन्होंने अपनी पुस्तक में लिखा, ऐसे कथनों पर काम होना चाहिए लेकिन दुर्भाग्य से हमने कभी ऐसा नहीं किया। हम सलाहुद्दीन को वापस ला सकते थे, वह तैयार था, लेकिन बात यह थी कि उसे कब लाया जाए। समय महत्वपूर्ण मुद्दा था। शायद हमने काफी समय गवां दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत