1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आप की अदालत: मोदी के लिये मुसलमानों के दिल में डर या यकीन? इंडिया टीवी पर देखिये, शनिवार रात 10 बजे

आप की अदालत: मोदी के लिये मुसलमानों के दिल में डर या यकीन? इंडिया टीवी पर देखिये, शनिवार रात 10 बजे

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 07, 2019 11:54 pm IST,  Updated : Jun 08, 2019 12:07 am IST

'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 130 करोड़ हिंदुस्तानियों की जब बात की तो कभी ये नहीं कहा कि तुम मोहम्मद अजीज हो कि तुम मोहम्मद शमीम हो.. उन्होंने कहा कि ये गरीब है इसके मकान बनने चाहिए।'

Aap Ki Adalat- India TV Hindi
Aap Ki Adalat Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के सीनियर नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ रजत शर्मा के शो 'आप की अदालत' में एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब 130 करोड़ हिंदुस्तानियों की जब बात की तो कभी ये नहीं कहा कि तुम मोहम्मद अजीज हो कि तुम मोहम्मद शमीम हो.. उन्होंने कहा कि ये गरीब है इसके मकान बनने चाहिए। 

'आप की अदालत' के इस विशेष शो मोदी और मुसलमान का प्रसारण शनिवार रात 10 बजे इंडिया टीवी पर किया जाएगा। इस शो में मुख्तार अब्बास नकवी के अलावा जफर सरेशवाला और मौलाना महमूद मदनी ने भी सवालों के जवाब दिये। 

रजत शर्मा ने जब ये पूछा,'गिरिराज सिंह कहते हैं कि भारत में रहना होगा तो वंदे मातरम कहना होगा। साक्षी महाराज कहते हैं कि मुसलमान का मतलब चार बीवियां और चालीस बच्चे।' इसपर मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, 'ये जो डरानेवाले प्राणी लोग हैं वो लोग इस तरह की भाषा बोलते-बोलते खुद डरने लगेंगे।'

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत