1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अरविंद केजरीवाल के सामने आप विधायक के बिगड़े बोल- मंच से दी सरकारी अफसरों को पीटने की धमकी

अरविंद केजरीवाल के सामने आप विधायक के बिगड़े बोल- मंच से दी सरकारी अफसरों को पीटने की धमकी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 23, 2018 02:40 pm IST,  Updated : Feb 24, 2018 08:46 am IST

एक जनसभा में अरविंद केजरीवाल के सामने उनके विधायक नरेश बालियान सरकारी अफसरों को पीटने की धमकी देते नजर आए हैं।

आप विधायक नरेश...- India TV Hindi
आप विधायक नरेश बालियान।

दिल्ली के मुख्य सचिव पिटाई मामले में शुक्रवार को एक और नया विवाद जुड़ता दिख रहा है। एक जनसभा में अरविंद केजरीवाल के सामने उनके विधायक नरेश बालियान सरकारी अफसरों को पीटने की धमकी देते नजर आए हैं। मंच से ना सिर्फ नरेश अफसरों की पीटाई की खुद बात करते दिखते है बल्कि वहां मौजूद भीड़ से भी अफसरों की पीटने के लिए हामी भरवाते हैं। अपने बयान से नरेश बालियान ने कहा है कि मुख्य सचिव झूठ बोल रहे हैं लेकिन जो अफसर आम आदमी का काम ना करे, फाइल रोककर रखे उसे पीटना ही चाहिए। फिर वो वहां मौजूद भीड़ से पूछते हैं कि ऐसे अफसरों को पीटना चाहिए कि नहीं। जब नरेश बालियान मंच से ये बात कर रहे होते हैं अरविंद केजरीवाल मंच पर ही नजर आ रहे हैं।

इससे पहले मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ हुई कथित मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस शुक्रवार को साक्ष्य जुटाने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पहुंची। सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद पुलिस ने कुछ सवाल खड़े किए हैं। सीएम हाऊस में लगे कई सीसीटीवी कैमरे घटना के समय बंद होने और दूसरे कैमरों में लगी घड़ी के साथ छेड़छाड़ होने की बात कही है। मंगलवार को मुख्य सचिव अंशु प्रकाश ने आम आदमी पार्टी के दो विधायकों अमानतुल्ला खान और प्रकाश जरवाल पर मुख्यमंत्री आवास में सोमवार रात उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया था। इस दौरान मुख्यमंत्री भी मौजूद थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत