1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आरुषि मर्डर केस: सुप्रीम कोर्ट ने तलवार दंपति की रिहाई के खिलाफ CBI की अपील मंजूर की

आरुषि मर्डर केस: सुप्रीम कोर्ट ने तलवार दंपति की रिहाई के खिलाफ CBI की अपील मंजूर की

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 10, 2018 12:57 pm IST,  Updated : Aug 11, 2018 06:33 am IST

आरुषि तलवार और हेमराज हत्याकांड मामले में नूपुर तलवार और डॉ राजेश तलवार को हाई कोर्ट द्वारा बरी किए जाने के खिलाफ सीबीआई द्वारा की गई अपील को सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को स्वीकार कर लिया है।

आरुषी मर्डर केस, नूपुर तलवार, राजेश तलवार- India TV Hindi
आरुषी मर्डर केस: तलवार दंपती को बरी करने के खिलाफ SC में होगी सुनवाई Image Source : पीटीआई

नई दिल्ली: आरुषि तलवार और हेमराज हत्याकांड मामले में नूपुर तलवार और राजेश तलवार को हाई कोर्ट द्वारा बरी किए जाने के खिलाफ सीबीआई द्वारा की गई अपील को सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को स्वीकार कर लिया है। अब इस मामले में आगे की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में चलेगी। इससे पहले संदेह का लाभ देते हुए तलवार दंपती को इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 12 अक्टूबर 2017 को बरी कर दिया था।

हाई कोर्ट द्वारा तलवार दंपती को बरी किए जाने के बाद सबसे पहले नेपाल में रह रही हेमराज की पत्नी की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए उन्होंने मामले में अपने पति हेमराज के हत्यारों को सजा दिलाने की मांग करते हुए अपने लिए इंसाफ की मांग की थी। हेमराज की पत्नी के सुप्रीम कोर्ट जाने के बाद सीबीआइ ने भी सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत