1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मर्सिडीज़-ऑल्टो की टक्कर हेमा मालिनी घायल, एक बच्ची की मौत

मर्सिडीज़-ऑल्टो की टक्कर हेमा मालिनी घायल, एक बच्ची की मौत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 02, 2015 10:07 pm IST,  Updated : Jul 02, 2015 11:48 pm IST

दौसा- फिल्म अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी दौसा के पास हुए एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गई हैं और उन्हें इलाज के लिए जयपुर अस्पताल ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार हेमा मालिनी की मर्सिडीज़

मर्सिडीज़-ऑल्टो...- India TV Hindi
मर्सिडीज़-ऑल्टो टक्कर, हेमा मालिनी घायल, बच्ची की मौत

दौसा- फिल्म अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी दौसा के पास हुए एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गई हैं और उन्हें इलाज के लिए जयपुर अस्पताल ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार हेमा मालिनी की मर्सिडीज़ की टक्कर एक ऑल्टो कार से हो गई। दुर्घटना में एक बच्ची की मौत हो गई है और चार लोग घायल हैं। बच्ची ऑल्टो कार में सवार थी।

  • हादसा जयपुर और दौसा के बीच हुआ है
  • हेमा मालिनी सहित 4 अन्य लोग घायल हैं
  • ऑल्टो में सवार 2 साल की बच्ची की मौत हो गई है
  • हेमा मालिनी के सर में चोट का अंदेशा है 
  • जयपुर के फोर्टिस अस्पताल मेंं हुई हैं भर्ती
  • मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करके लौट रही थीं हेमा मालिनी
  • हादसे में जिस बच्ची की मौत हुई उसका नाम सोनम
  • मथुरा से जयपुर जा रही थीं।
  • जयपुर में कल होटल का उद्घाटन करना था।
  • 5 साल का बच्चा सोमिल भी बुरी तरह घायल है
  • बच्चों के मां बाप भी दौसा के अस्पताल में भर्ती हैं

आगे देखिए- दुर्घटना की भयावह तस्वीरें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत