1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. NH 24 पर हादसा, डंपर-इनोवा की टक्कर में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

NH 24 पर हादसा, डंपर-इनोवा की टक्कर में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 26, 2017 08:44 am IST,  Updated : Jul 26, 2017 09:29 am IST

इस हादसे में इनोवा में सवार मेरठ के रहने वाले एक परिवार की तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि चार लोग बुरी तरह से ज़ख़्मी हो गये। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इनोवा में सवार परिवार दिल्ली एयरपोर्ट से मेरठ ज

delhi-accident- India TV Hindi
delhi-accident

नई दिल्ली: दिल्ली ग़ाज़ियाबाद बॉर्डर के पास राष्ट्रिय राजमार्ग 24 पर भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। रात करीब साढ़े तीन बजे हुये इस हादसे में एक तेज रफ्तार डंपर ने एक इनोवा को जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि इनोवा के परखच्चे उड़ गए जबकि डंपर भी सड़क के किनारे पलट गयी।

इस हादसे में इनोवा में सवार मेरठ के रहने वाले एक परिवार की तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि चार लोग बुरी तरह से ज़ख़्मी हो गये। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इनोवा में सवार परिवार दिल्ली एयरपोर्ट से मेरठ जा रहा था जबकि तेज रफ़्तार डंपर ने रॉंग साइड से आकर टक्कर मार दी।

हादसे के बाद डंपर का चालक फरार हो गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत