1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. वाराणसी : पथराव के बाद हिंसा, दो घंटे रहा कर्फ्यू

वाराणसी : पथराव के बाद हिंसा, दो घंटे रहा कर्फ्यू

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 05, 2015 11:19 pm IST,  Updated : Oct 05, 2015 11:36 pm IST

वाराणसी: वाराणसी में आज भीड़ द्वारा पुलिस पर पथराव करने तथा पुलिस नाके एवं कई वाहनों को आग लगा देने के बाद आज हिंसा भड़क उठी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह हिंसा साधु-संतों एवं कुछ

वाराणसी : पथराव के बाद...- India TV Hindi
वाराणसी : पथराव के बाद हिंसा, दो घंटे रहा कर्फ्यू

वाराणसी: वाराणसी में आज भीड़ द्वारा पुलिस पर पथराव करने तथा पुलिस नाके एवं कई वाहनों को आग लगा देने के बाद आज हिंसा भड़क उठी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह हिंसा साधु-संतों एवं कुछ स्थानीय लोगों के मार्च में उस समय भड़क गयी जब भीड़ में कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। 


उन्होंने बताया कि भीड़ ने दशाश्वमेध पुलिस थाने के तहत गुदौलिया क्षेत्र में पुलिस नाका, एक पुलिस जीप, एक मोटर साइकिल तथा कुछ दुकानों में आग लगा दी। साधु-संत एवं स्थानीय लोगों सहित हजारों व्यक्तियों ने टाउनहाल से दशाश्वमेध घाट तक विरोध मार्च निकाला था। गंगा नदी में गणेश प्रतिमाओं को विसर्जन से रोकने के विरोध में 21 से 23 सितंबर को साधु..संतों के धरने पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में यह मार्च निकाला गया था। पुलिस द्वारा मध्य रात्रि में बल प्रयोग के बाद धरना वापस ले लिया गया। वाराणसी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है। 

अगली स्लाइड में और तस्वीरें देखें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत