1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बाद अब RSS प्रमुख के साथ मंच साझा करेंगे रतन टाटा

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बाद अब RSS प्रमुख के साथ मंच साझा करेंगे रतन टाटा

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 10, 2018 05:24 pm IST,  Updated : Jul 10, 2018 05:27 pm IST

संघ के एक पदाधिकारी ने बताया, टाटा और भागवत नाना पालकर स्मृति समिति द्वारा 24 अगस्त को आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस एनजीओ का नाम संघ प्रचारक नाना पालकर के नाम पर रखा गया...

mohan bhagwat and ratan tata- India TV Hindi
mohan bhagwat and ratan tata

मुंबई: मशहूर उद्योगपति रतन टाटा अगले महीने मुंबई में होने वाले एक कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत के साथ मंच साझा करेंगे। इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भी पिछले महीने नागपुर में आरएसएस के एक कार्यक्रम का हिस्सा बन चुके हैं।

संघ के एक पदाधिकारी ने बताया, “टाटा और भागवत नाना पालकर स्मृति समिति द्वारा 24 अगस्त को आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे।” इस एनजीओ का नाम संघ प्रचारक नाना पालकर के नाम पर रखा गया।

इस समिति का परिसर मुंबई के टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल के पास है और यह अस्पताल के कैंसर मरीजों की मदद करता है। संघ के पदाधिकारी ने बताया कि टाटा इस परिसर का दौरा कर चुके हैं और वह एनजीओ के कार्य से परिचित हैं।

टाटा ट्रस्ट के प्रवक्ता ने टिप्पणी करने से इंकार करते हुए कहा कि अगर ऐसा होता है तो यह उनका निजी मामला होगा। इससे पहले रतन टाटा अपने 79 वें जन्मदिन पर 29 दिसंबर 2016 को नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक मुख्यालय गए थे। उनके प्रवक्ता ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया था।

समिति के सचिवों में एक ने पीटीआई से फोन पर कहा , ‘‘24 अगस्त को हमारे संस्थापक पालकर के शताब्दी वर्ष और हमारे संगठन के गोल्डन जुबली वर्ष के अवसर पर पधारने के लिए हमने टाटा से संपर्क किया। लेकिन उन्होंने ना तो स्वीकार किया और ना ही अस्वीकार किया। इसलिए हम आशावान हैं।’’

एनजीओ अधिकारी ने बताया कि मध्य मुंबई के माटुंगा में यशवंत नाट्यमंदिर में कार्यक्रम का आयोजन होगा। एनजीओ ने बताया कि 160 वर्ष से ज्यादा पुराना टाटा ट्रस्ट नाना पालकर स्मृति समिति का समर्थक रहा है और शुरूआत में डायलिसिस उपकरण और अन्य उपकरण खरीदने में उसे मदद दी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत