1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. झारखंड : वायुसेना का प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त

झारखंड : वायुसेना का प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त

 Written By: IANS
 Published : Jun 03, 2015 07:47 pm IST,  Updated : Jun 03, 2015 07:47 pm IST

नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना का हॉक श्रेणी का एक उन्नत प्रशिक्षण विमान बुधवार को झारखंड में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एक अधिकारी ने बताया कि विमान के दोनों पायलट सुरक्षित हैं। विमान झारखंड के दक्षिण-पश्चिम छोर

झारखंड : वायुसेना का...- India TV Hindi
झारखंड : वायुसेना का प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त

नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना का हॉक श्रेणी का एक उन्नत प्रशिक्षण विमान बुधवार को झारखंड में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एक अधिकारी ने बताया कि विमान के दोनों पायलट सुरक्षित हैं।

विमान झारखंड के दक्षिण-पश्चिम छोर पर स्थित एक छोटे-से कस्बे, बहरागोरा के पास अपराह्न् लगभग 1.30 बजे दुर्घटनाग्रस्त हुआ। यह स्थान पश्चिम बंगाल के कलाईकुंडा हवाईअड्डे से करीब 50 किलोमीटर दूर पश्चिम में है।

दुर्घटना का कारण सुनिश्चित करने के लिए जांच का आदेश दे दिया गया है।

वायुसेना के अधिकारी ने कहा, "पायलट कलाईकुंडा हवाईअड्डे से एक नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर उड़े थे।"

अधिकारी ने कहा, "दोनों पायलट विमान से कूद गए और वे सुरक्षित हैं।"

अधिकारी ने कहा कि भारतीय वायुसेना का एक दल विमान का मलबा एकत्रित करने के लिए घटनास्थल के लिए रवाना हो गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत