1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान के शीशे में दरार, तिरुवनंतपुरम में इमरजेंसी लैंडिंग

एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान के शीशे में दरार, तिरुवनंतपुरम में इमरजेंसी लैंडिंग

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 31, 2021 05:05 pm IST,  Updated : Jul 31, 2021 05:06 pm IST

तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे से सऊदी अरब के लिए शनिवार को उड़ान भरने वाले एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान के शीशे में दरार का पता चलने पर आपात स्थिति में यहां पर उतरना पड़ा।

एअर इंडिया एक्सप्रेस विमान के शीशे में दरार, तिरुवनंतपुरम में इमरजेंसी लैंडिंग- India TV Hindi
एअर इंडिया एक्सप्रेस विमान के शीशे में दरार, तिरुवनंतपुरम में इमरजेंसी लैंडिंग Image Source : FILE

तिरुवनंतपुरम: तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे से सऊदी अरब के लिए शनिवार को उड़ान भरने वाले एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान के शीशे में दरार का पता चलने पर आपात स्थिति में यहां पर उतरना पड़ा। हवाईअड्डे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुबह सात बजकर 52 मिनट पर उड़ान भरने के एक घंटे के भीतर ही पायलट ने विमान के शीशे में दरार देखने पर तिरुवनंतपुरम लौटने का फैसला किया। इसके बाद आठ बजकर 50 मिनट पर आपात स्थिति में विमान हवाईअड्डे पर उतरा। 

कोविड-19 पाबंदी के कारण कुछ गंतव्य स्थानों तक अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर पाबंदी के कारण विमान में कोई यात्री नहीं था और यह माल ढुलाई कर रहा था और उसमें चालक दल के आठ सदस्य थे। तिरुवनंतपुरम हवाईअड्डे के निदेशक सी वी रवींद्रन ने बताया कि पायलट समेत चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि यदि उड़ान पूर्व जांच में ही दरार का पता चला होता तो विमान ने उड़ान नहीं भरी होती और इसलिए उड़ान के दौरान ही दरार आयी होगी। उन्होंने कहा कि इस विमान को 'वंदे भारत मिशन' के तहत भारतीय यात्रियों के साथ सऊदी अरब के दम्माम से वापस आना था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत