
परवेज मुशर्रफ के हीरो हैं भारत के दुश्मन:
परवेज मुशर्रफ के हीरो नं. 1: अलकायदा और मकतब अल-खिदमत के चीफ ओसामा बिन लादेन को परवेज मुशर्फ ने पाकिस्तान का हीरो बताया है। 9/11 हमले के मास्टमाइंड ओसामा बिन लादेन को अमेरिका ने एबटाबाद में सैन्य अभियान में मार गिराया था।
परवेज मुशर्रफ के हीरो नं. 2: आतंकी संगठन जमात-उद-दावा का चीफ हाफिज सईद को भी पाकिस्तान ने अपना हीरो कहा है। 26/11 मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड इस वक्त पाकिस्तान में ही है।
परवेज मुशर्रफ के हीरो नं. 3: आतंकी संगठन अलकायदा का संस्थापक अल-जवाहिरी भी अमेरिका में हुए 9/11 हमले का मास्टरमाइंड था। अल-जवाहिरी कई आतंकी संगठनों का सदस्य रह चुका है। साथ ही अमेरिका, एशिया और अफ्रिका में हुए हमलों में शामिल रह चुका है।
परवेज मुशर्रफ के हीरो नं. 4: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का मुख्य आतंकी जकी-उर-रहमान लख्वी भारत की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) में मोस्ट वांटेड की सूची में शामिल है। लख्वी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी है।
क्या भारत कर सकेगा अमेरिका जैसी कार्रवाई:
डिफेंस एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर इस सरकार में इच्छाशक्ति है तो पाकिस्तान में छिपे दाऊद इब्राहिम और दूसरे आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई बिल्कुल होनी चाहिए। इसके लिए आर्मी, एयर और नेवी को मिलकर तैयारी करनी पड़ेगी। सबसे पहले पाकिस्तानी एयर पावर को कंट्रोल करना होगा। सेना की स्पेशल फोर्स को देश के बाहर कार्रवाई के लिए प्रशिक्षित किया गया है लेकिन इसका पूरी तरह इस्तेमाल नहीं हो पाया है। अमेरिका और इजरायल अगर अपनी सीमाओं के बाहर जाकर कार्रवाई कर सकते हैं तो भारत क्यों नहीं?