लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्य सरकार की सहायता से मीडियाकर्मियों के लिये चलायी जा रही पेंशन योजना का विस्तार करने का फैसला किया है। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि सरकार की मदद से जर्नलिस्ट वेलफेयर सोसाइटी द्वारा चलायी जा रही पत्रकार पेंशन योजना का विस्तार करने के निर्देश दिये हैं।
इस योजना के प्रथम चरण के तहत राज्य मुख्यालय पर मान्यता प्राप्त श्रमजीवी पत्रकार की श्रेणी में आने वाले मीडिया प्रतिनिधियों तथा राज्य मुख्यालय के प्रिंट तथा इलेक्ट्रानिक मीडिया में कार्यरत अन्य गैर-मान्यता प्राप्त श्रमजीवी पत्रकारों को लाभान्वित किया जाएगा।
अखिलेश यादव ने बताया कि पत्रकारों द्वारा भारतीय जीवन बीमा निगम की जीवन धारा पालिसी की शर्तें पूरी किये जाने पर ही उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा।