1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में अलकायदा का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार!

दिल्ली में अलकायदा का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार!

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 18, 2016 05:36 pm IST,  Updated : Jan 18, 2016 06:04 pm IST

नई दिल्ली: दिल्ली में सोमवार को अलकायदा के संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अब्दुल सामी नाम के संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस आतंकी से

terrorist- India TV Hindi
terrorist

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने अलकायदा के एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। संदिग्ध आतंकी का नाम अब्दुल शमी बताया जा रहा है और उसे हरियाणा के नूंह से गिरफ्तार किया गया है।

संदिग्ध आतंकी की उम्र करीब 32 साल बताई जा रही है जो पेशे से इलैक्ट्रिशियन का कोर्स कर रहा था। संदिग्ध आतंकी एक फरवरी तक पुलिस रिमांड पर है। अब तक हुई पूछताछ में शमी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

शमी ने पुलिस को बताया है कि साल 2014 में वो दुबई के रास्ते कराची होते हुए मनसेरा गया था। वहां पर उसने अलकायदा के आतंकी कैंप में ट्रेनिंग ली और 15 जनवरी 2015 को वो वापस भारत लौट आया।

पुलिस पूछताछ में अब्दुल शमी ने कबूला है वो अलकायदा के कमांडर अब्दुल रहमान के संपर्क में था। अब्दुल रहमान ने उसे भारत में बड़ी वारदात करने की जिम्मेदारी सौंपी थी। इससे पहले की वो किसी साजिश को अंजाम दे पाता दिल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत