1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अलका लांबा की फोटो के साथ छेड़छाड़, फेसबुक पर डाले गए अश्लील कमेंट्स, शिकायत दर्ज

अलका लांबा की फोटो के साथ छेड़छाड़, फेसबुक पर डाले गए अश्लील कमेंट्स, शिकायत दर्ज

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 03, 2019 07:16 pm IST,  Updated : Dec 03, 2019 07:30 pm IST

दिल्ली की चांदनी चौक विधानसभा सीट से विधायक अलका लांबा ने अपनी फोटो के साथ छेड़छाड़ और फिर फेसबुक पर अश्लील कमेंट्स करने वाले शख्स के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

Alka lamba- India TV Hindi
Alka lamba Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली: दिल्ली की चांदनी चौक विधानसभा सीट से विधायक अलका लांबा ने अपनी फोटो के साथ छेड़छाड़ और फिर फेसबुक पर अश्लील कमेंट्स करने वाले शख्स के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। लांबा ने सिविल लाइन्स थाने में FIR दर्ज कराई है। इसकी जानकारी खुद अलका लांबा ने दी। उन्होंने फेसबुक लाइव में बताया कि उनकी फोटो के साथ छेड़छाड़ कर कोई शख्स अभद्र टिप्पणियां कर रहा था। आज उसके खिलाफ सिविल लाइन्स थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

अलका लांबा ने फेसबुक लाइव में कहा कि उन्होंने यह FIR इसलिए दर्ज कराई, जिससे की बेटियों और बहनों यह पता चल सके कि इस तरह के लोगों के खिलाफ किस तरह का एक्शन लेना चाहिए। हालांकि, अब आरोपी युवक को बेल भी मिल गई है। इसकी जानकारी भी अलका लांबा ने ही दी। उन्होंने तीन दिसंबर की शाम छह बजकर तीन मिनट पर ट्वीट कर इसके बारे में बताया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत