1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पंजाब आतंकी हमला: एनकाउंटर खत्म, 3 आतंकी ढेर, पांच जवान शहीद

पंजाब आतंकी हमला: एनकाउंटर खत्म, 3 आतंकी ढेर, पांच जवान शहीद

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 27, 2015 07:35 am IST,  Updated : Jul 27, 2015 07:09 pm IST

पंजाब:पंजाब के गुरदासपुर में हमला करने वाले आतंकियों को पुलिस के जवानों ने मार गिराया है। आतंकियो और पुलिस के बीच 10 घंटे की मुठभेड़ चली जिसमें तीन आतंकियों को मार गिराए जाने की सूचना

गुरुदासपुर में...- India TV Hindi
गुरुदासपुर में एनकाउंटर खत्म: 3 आतंकी ढेर, पांच जवान शहीद

पंजाब:पंजाब के गुरदासपुर में हमला करने वाले आतंकियों को पुलिस के जवानों ने मार गिराया है। आतंकियो और पुलिस के बीच 10 घंटे की मुठभेड़ चली जिसमें तीन आतंकियों को मार गिराए जाने की सूचना है। हालांकि पंजाब पुलिस के पांच जवान आतंक से लोहा लेते हुए शहीद हुए है, इसके अलावा तीन सिविलियन भी आतंक‍वादियों की गोली का निशाना बनें है। आतंक के खिलाफ 11 घंटे चले ऑपरेशन के खत्‍म हो जाने की सूचना है। गौरतलब है कि आज सोमवार सुबह 5 बजकर 30 मिनट के आसपास पंजाब के शहर गुरदासपुर में आतंकवादियों ने हमला करते हुए एक ढाबे, हेल्‍थ सेंटर को निशाना बनाने के साथ ही थाने में पुलिस के जवानों को निशाना बनाया था।

अपने पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए जाबांज पुलिस अफ्सर SP बलजीत सिंह शहीद हो गए। बलजीत सिंह के पिता अच्छर सिंह भी 1984 में आतंकवादियों के हाथों ही शहीद हुए थे।

सुबह 5:30 बजे 4 आतंकियों ने किया हमला, 4:30 बजे आखिरी आतंकी ढ़ेर-

आज सुबह 5:30 बजे पुलिस की वर्दी पहनकर आए चार आतंकियों ने कटरा जा रही एक बस पर हमला कर दिया था और इसके बाद इन्होंने दीनानगर एक थाने को अपना निशाना बनाया था। आतंकी आल्टो कार में सवार हो कर आए थे। 

लाइव कवरेज

- हमले में घायल जवान ने हमलावरों में एक महिला आतंकी को देखा।

- आतंकवादियों में 1 महिला आतंकी भी शामिल।

- मुठभेड़ में 2 आतंकवादी मारे गए।

- आतंकी हमले में पंजाब SP बलजीत सिंह शहीद।

मुठभेड़ में मारा गया आतंकी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत