1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इस साल नहीं होगी अमरनाथ यात्रा, कोरोना वायरस की वजह से लिया गया फैसला

इस साल नहीं होगी अमरनाथ यात्रा, कोरोना वायरस की वजह से लिया गया फैसला

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 21, 2020 06:28 pm IST,  Updated : Jul 22, 2020 12:32 am IST

Amarnath yatra cancelled: इस साल कोरोना वायरस की वजह से अमरनाथ यात्रा रद्द कर दी गई है।

Amarnath yatra cancelled due to coronavirus this year says sources । कोरोना की वजह से अमरनाथ यात्रा - India TV Hindi
Amarnath yatra cancelled due to coronavirus this year says sources Image Source : INDIA TV

श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर से अमरनाथ यात्रा को लेकर बड़ी खबर है। इस साल कोरोना वायरस की वजह से अमरनाथ यात्रा रद्द कर दी गई है। हालांकि, भगवान शिव की पवित्र गदा और दशनामी अखाड़ा के मुख्य पुजारी दीपेंद्र गिरि, 03 अगस्त को श्रवण पूर्णिमा पर पवित्र गुफा में छड़ी मुबारक यात्रा निकालेंगे और पूजा करेंगे। मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल जीसी मुर्मू के अध्यक्षा में अमरनाथ श्राइन बोर्ड की बैठक हुई जिसमें ये फैसला किया गया।

राजभवन से मंगलवार को इसको लेकर एक बयान भी जारी किया है। बयान में कहा गया कि श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड(एसएएसबी) ने काफी दुख के साथ यह निर्णय लिया है कि इस वर्ष अमरनाथ यात्रा आयोजित और संचालित कराना सही नहीं है।

बयान के अनुसार, "बोर्ड लाखों श्रद्धालुओं की भावनाओं का आदर करता है। धार्मिक भावनाओं को बनाए रखने के लिए, बोर्ड प्रात: और सायं आरती का सीधा प्रसारण करेगा। इसके अलावा पारंपरिक रीति रिवाज पहले की तरह किए जाएंगे। इसके अलावा छड़ी मुबारक की सुविधा भी सरकार द्वारा दी जाएगी।"

आपको बता दें कि पिछले बुधवार को जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय ने श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) को कोविड-19 के खतरे को ध्यान में रखते हुए गुफा मंदिर के लिए वार्षिक तीर्थयात्रा पर तत्काल निर्णय लेने को कहा था। मुख्य न्यायाधीश गीता मित्तल और न्यायमूर्ति संजय धर की पीठ ने 23 पृष्ठों का आदेश जारी करते हुए बोर्ड को अपने निर्णय से न्याय मित्र मोनिका कोहली और याचिकाकर्ता को अवगत कराने का निर्देश दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत