1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अमरनाथ यात्रा जारी रहेगी: जितेंद्र सिंह

अमरनाथ यात्रा जारी रहेगी: जितेंद्र सिंह

 Reported By: IANS
 Published : Jul 12, 2017 02:36 pm IST,  Updated : Jul 12, 2017 02:36 pm IST

उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाने के लिए जम्मू एवं कश्मीर के लोगों की सराहना की और कहा कि 'पूरा देश कश्मीर के साथ है।' उन्होंने कहा, "यात्रा जारी रहेगी। श्रद्धालुओं की सलामती और सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।"

Jitendra Singh- India TV Hindi
Jitendra Singh

श्रीनगर: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बुधवार को कहा कि अमरनाथ यात्रियों पर सोमवार को हुए आतंकवादी हमले के बावजूद यात्रा जारी रहेगी। हमले में सात तीर्थयात्रियों की मौत हो गई, जबकि 19 अन्य घायल हो गए। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व्यक्तिगत तौर पर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। ये भी पढ़ें: भारत और चीन में बढ़ी तल्खियां, जानिए किसके पास है कितनी ताकत

उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाने के लिए जम्मू एवं कश्मीर के लोगों की सराहना की और कहा कि 'पूरा देश कश्मीर के साथ है।' उन्होंने कहा, "यात्रा जारी रहेगी। श्रद्धालुओं की सलामती और सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।"

जितेंद्र सिंह के अनुसार, "सोमवार के हमले के बावजूद श्रद्धालुओं ने जोर देकर कहा कि यात्रा को एक दिन के लिए भी नहीं रोका जाना चाहिए और इसे निरंतर जारी रखना चाहिए।" उन्होंने कहा, "हम यहां प्रधानमंत्री की तरफ से मौजूद हैं। वह स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने पीड़ितों की मदद के लिए निजी तौर पर व्यवस्था की है। हम पीड़ितों के साथ एकजुटता जताते हैं।"

इस मामले की जांच पर उन्होंने कहा, "किसी को भी हमले के निष्कर्ष पर तुरंत नहीं पहुंचना चाहिए। हमें सुरक्षा एजेंसियों के निष्कर्ष का इंतजार करना चाहिए।"

ये भी पढ़ें: जानिए कौन है सैयद सलाहुद्दीन, जिसने कश्मीर घाटी को भारतीय बलों की कब्रगाह बनाने की खायी थी कसम

अगर सांप काटे तो क्या करें-क्या न करें, इन बातों का रखें ध्यान...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत