नई दिल्ली: एक बार फिर गौरी मेम का दिल एक भारतीय पर फिदा हो गया। दरअसल, अमेरिका की 41 वर्षीय टेमिली ने अहमदाबाद के 23 वर्षीय हितेश से शादी कर ली। टेमिली ने अहमदाबाद आकर हितेश से चोटिला मंदिर में शादी की और इसके बाद कोर्ट मैरिज की। हितेश-टेमिली पहले तो एक-दूसरे से पूरी तरह से अनजान थे। हितेश को ठीक से अंग्रेजी भी नहीं आती। पहले तो ऑनलाइन चैटिंग में हितेश ने थोड़ी-बहुत अंग्रेजी में टेमिली से बात करता था लेकिन इसके बाद धीरे-धीरे दोनों ने वीडियो कॉल से बात करना शुरू कर दिया। एक साल तक दोनों के बीच यह सिलसिला चलता रहा। कुछ दिनों पहले ही टेमिली अहमदाबाद पहुंची और हितेश से शादी कर ली।
टेमिली ने और हितेश की ऑनलाइन चैटिंग के दौरान हुई दोस्ती प्रेम में बदल गई। हितेश को ठीक से अंग्रेजी भी नहीं आती। पहले तो ऑनलाइन चैटिंग में हितेश ने टूटी-फूटी अंग्रेजी में टेमिली से बात की। इसके बाद धीरे-धीरे दोनों ने वीडियो कॉल से बातचीत शुरू कर दी। एक साल तक दोनों के बीच यह सिलसिला चलता रहा। कुछ दिनों पहले ही टेमिली अहमदाबाद पहुंची और हितेश से शादी कर ली। हितेश ने बताया कि हमारी पहचान फेसबुक के जरिए हुई थी। कुछ समय बाद हम दोनों एक-दूसरे को चाहने लगे। जब टेमिली अहमदाबाद आई, तो पहले हमने चोटिला मंदिर में शादी की। मुझे टेमिली का स्वभाव बहुत ही अच्छा लगा।
टेमिली ने इस शादी के बारे में बताया कि मुझे हितेश इसलिए पसंद आया कि उसने अपने बारे में मुझसे कुछ भी नहीं छिपाया। अपनी खराब आर्थिक स्थिति को बताने में उसने कोई संकोच नहीं किया। इसलिए मैंने उससे शादी करने का फैसला किया। कुछ समय बाद हम दोनों अमेरिका जाएंगे।