पटना: एक स्थानीय अदालत ने जदयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को पटना जिला के बिहटा इलाके के एक अपहरण के मामले में 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया और विधायक के समर्थकों ने उनकी गिरफ्तारी के विरोध में आज बाढ और मोकामा में सडक यातायात को बाधित किया और ट्रेनों को रोका।
पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अरविंद कुमार रजक ने बताया कि बंद समर्थकों ने मोकामा जंक्शन पर आज सुबह 6:30 बजे लाल किला एक्सपे्रस और सीमांचल एक्सप्रेस को जबरन रोका। उन्होंने बताया कि बंद समर्थकों से निपटने और हालात को नियंत्रित करने के लिए रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेल पुलिस को तैनात किया गया है।
समर्थकों ने बाढ में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 पर कई स्थानों पर अवरोधक डालकर सडक को जाम कर रखा है तथा सडक पर ही धरना पर बैठ गए हैं।
पटना के वरिष्ट पुलिस अधीक्षक विकास वैैभव ने बताया कि बाढ इलाके में शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में बलों की तैनाती की गयी है।