1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लोकपाल की नियुक्ति के लिए अन्ना हजारे का अनशन शुरू

लोकपाल की नियुक्ति के लिए अन्ना हजारे का अनशन शुरू

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 30, 2019 12:45 pm IST,  Updated : Jan 30, 2019 12:45 pm IST

अन्ना ने साफ किया कि यह अनशन किसी व्यक्ति, पक्ष या पार्टी के विरुद्ध नहीं है, उन्होंने कहा कि वे समाज और देश की भलाई के लिए आंदोलन करते हैं और उसी प्रकार का ये आंदोलन होगा

Anna Hazare begins his fast for the formation of Lokpal at the Centre and Lokayuktas in the states- India TV Hindi
Anna Hazare begins his fast for the formation of Lokpal at the Centre and Lokayuktas in the states

नई दिल्ली। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने एक बार फिर से अनशन शुरू कर दिया है। अन्ना हजारे ने अपने गांव महाराष्ट्र के रालेगन सिद्धी में अनशन पर बैठे हैं, वे केंद्र में लोकपाल और राज्यों में लोकायुक्तों की नियुक्ती की मांग को लेकर अनशन पर बैठे हैं, उन्होंने साफ किया कि यह अनशन किसी व्यक्ति, पक्ष या पार्टी के विरुद्ध नहीं है, उन्होंने कहा कि वे समाज और देश की भलाई के लिए आंदोलन करते हैं और उसी प्रकार का ये आंदोलन होगा।

अन्ना ने मंगलवार को कहा कि देश में लोकपाल कानून बने हुए 5 साल हो गए हैं और मोदी सरकार 5 साल बाद भी बार-बार बहानेबाजी कर रही है, उन्होंने कहा था कि मोदी सरकार के दिल मे अगर लोकपाल की नियुक्ती का विचार होता तो 5 साल नहीं लगते। 30 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुन्य तिथी के मौके पर अन्ना हजारे ये अनशन शुरू कर रहे हैं।

अन्ना हजारे पहले भी कह चुके हैं कि लोकपाल की नियुक्ति के लिए वे खुद प्रधानमंत्री को कई बार पत्र लिख चुके हैं, उन्होंने बताया है कि इस बारे में प्रधानमंत्री को 32 पत्र लिखे गए हैं, लेकिन प्रधानमंत्री की तरफ से जवाब नहीं आने पर उन्होंने 30 जनवरी से अनशन पर जाने का मन बनाया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत