Thursday, February 19, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में दंगाइयों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, दरियागंज हिंसा के संबंध में 15 लोग गिरफ्तार

दिल्ली में दंगाइयों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, दरियागंज हिंसा के संबंध में 15 लोग गिरफ्तार

Edited by: IndiaTV Hindi Desk Published : Dec 21, 2019 12:25 pm IST, Updated : Dec 21, 2019 12:25 pm IST

पुरानी दिल्ली के दरियागंज में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ कल हिंसा करने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। दरियागंज में आगजनी और तोड़फोड़ करने वाले 15 लोगों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि सीमापुरी हिंसा मामले में 5 लोग हिरासत में हैं।

दिल्ली में दंगाइयों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, दरियागंज हिंसा के संबंध में 15 लोग गिरफ्तार- India TV Hindi
दिल्ली में दंगाइयों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, दरियागंज हिंसा के संबंध में 15 लोग गिरफ्तार

नयी दिल्ली: पुरानी दिल्ली के दरियागंज में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ कल हिंसा करने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। दरियागंज में आगजनी और तोड़फोड़ करने वाले 15 लोगों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि सीमापुरी हिंसा मामले में 5 लोग हिरासत में हैं। खास बात ये है कि सीमापुरी हिंसा में पुलिस ने जिन पांच लोगों को हिरासत में लिया है वो सभी यूपी के रहने वाले हैं। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए सभी लोग विरोध के दौरान उपद्रव में शामिल थे।

Related Stories

दरियागंज में प्रदर्शनकारियों ने कल एक गाड़ी को आग हवाले कर दिया था, साथ ही पुलिस पर भी पत्थरबाज़ी की थी जिसके बाद आज पुलिस ने एक्शन लिया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि शुरुआत में 10 लोगों को पकड़ा गया था लेकिन बाद में पांच और लोगों को गिरफ्तार किया गया। 

पुलिस ने बताया कि इन पर दंगा करने और पुलिसकर्मियों को ड्यूटी निभाने से रोकने के लिए बल प्रयोग करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार शाम को सुभाष मार्ग इलाके में खड़ी एक निजी कार को आग लगा दी थी। आग पर फौरन काबू पा लिया गया था। 

प्रदर्शन और हिंसा के संबंध में 40 लोगों को हिरासत में लिया गया। इनमें से आठ नाबालिगों को शनिवार तड़के रिहा कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि हिरासत में लिए गए इन लोगों में से 10 को गिरफ्तार किया गया है। मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement