1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ट्विटर पर भिड़े अनुपम खेर और शशि थरूर

ट्विटर पर भिड़े अनुपम खेर और शशि थरूर

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 31, 2016 07:58 am IST,  Updated : Jan 31, 2016 07:58 am IST

अनुपम खेर और शशि थरूर के बीच माइक्रो-ब्लागिंग साइट ट्विटर पर तीखी बहस देखने को मिली। अनुपम ने अपने एक बयान में कहा था कि उन्हें यह जाहिर करने में डर लगता है कि वह एक हिंदू हैं और इसी मुद्दे पर दोनों के बीच ये भिड़त हुई।

anupam kher- India TV Hindi
anupam kher

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर और कांग्रेस नेता शशि थरूर के बीच माइक्रो-ब्लागिंग वेबसाइट ट्विटर पर तीखी बहस देखने को मिली।बॉलीवुड अभिनेता ने अपने एक बयान में कहा था कि उन्हें यह जाहिर करने में डर लगता है कि वह एक हिंदू हैं और इसी मुद्दे पर दोनों के बीच ये भिड़त हुई।

अनुपम खेर के हाल के एक टीवी साक्षात्कार का लिंक साझा करते हुए थरूर ने कहा, अनुपम। मैं हर बार गर्व से कहता हूं कि मैं हिंदू हूं। संघ की तरह का हिंदू नहीं हूं। इसके बाद 60 वर्षीय अभिनेता ने थरूर को कांग्रेसी चमचा कहा।

anupam kher shashi tharoor tweet
anupam kher shashi tharoor tweet

दोनों के बीच इसके बाद भी बहस जारी रही।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत