1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में एन्काउंटर में 2 जवान शहीद, सर्च आपरेशन जारी

जम्मू कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में एन्काउंटर में 2 जवान शहीद, सर्च आपरेशन जारी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 01, 2020 09:56 am IST,  Updated : Jan 01, 2020 10:24 am IST

नए साल का पहला दिन देश के लिए एक बुरी खबर लाया है। जम्मू कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में सर्च आपरेशन के दौरान फायरिंग में 2 जवान शहीद हो गया।

Jammu Kashmir- India TV Hindi
Jammu Kashmir

नए साल का पहला दिन देश के लिए एक बुरी खबर लाया है। जम्मू कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में सर्च आपरेशन के दौरान फायरिंग में 2 जवान शहीद हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना के बाद सेना की टुकड़ी तलाशी अभियान चला रही थी। इसी बीच आतंकियों ने फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में सेना के 2 जवान शहीद हो गए। फिलहाल तलाशी अभियान जारी है।

अधिकारियों ने बताया कि घुसपैठियों को खारी थरयाट जंगल में उस समय रोका गया जब वे पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से भारत में घुसने की कोशिश कर रहे थे। जम्मू में भारतीय सेना के जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने एक बयान में बताया, ‘‘नौशेरा सेक्टर में घेराबंदी और तलाश अभियान के दौरान सेना के दो सैनिक शहीद हो गए। अभियान अब भी चल रहा है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।’’ 

अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध आतंकवादियों की गतिविधि की सूचना मिलने के बाद तलाश अभियान शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि घुसपैठियों ने सैनिकों पर गोलीबारी शुरू कर दी और भीषण मुठभेड़ के दौरान दो जवान शहीद हो गए। अधिकारियों ने बताया कि इलाके में बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत