1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 8 महीने में पूरी दुनिया का चक्कर लगाकर गोवा पहुंची नौसेना की जाबांज महिलाएं, रक्षा मंत्री और नौसेना प्रमुख ने किया स्वागत

8 महीने में पूरी दुनिया का चक्कर लगाकर गोवा पहुंची नौसेना की जाबांज महिलाएं, रक्षा मंत्री और नौसेना प्रमुख ने किया स्वागत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 21, 2018 05:58 pm IST,  Updated : May 21, 2018 05:58 pm IST

चालक दल ने अपनी यात्रा के दौरान 21,600 नॉटिकल माइल की दूरी तय की और दो बार भूमध्य रेखा , तारिणी चार महाद्वीपों और तीन सागरों को पार किया। 

आठ महीने से ज्यादा...- India TV Hindi
आठ महीने से ज्यादा समय में समुद्र के रास्ते दुनिया को नापने वाली ‘ आईएनएसवी तारिणी ’ की चालक दल की महिला सदस्यों का स्वागत करती रक्षा मंत्री। Image Source : PTI

पणजी: रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और नौसेना प्रमुख सुनील लांबा ने सोमवार को गोवा तट पर पूरे विश्व का चक्कर लगाकर पहुंची नौसेना की जाबांज महिलाओं का स्वागत किया। आठ महीने से ज्यादा समय में समुद्र के रास्ते दुनिया को नापने वाली ‘ आईएनएसवी तारिणी ’ की चालक दल की महिला सदस्य यहां पहुंच गईं।

इस अभियान का नाम ‘ नाविका सागर परिक्रमा ’ था और पिछले साल 10 सितंबर को आईएनएस मांडवी बोट पुल से रवाना किया गया था। इस अभियान का नेतृत्व लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी कर रही थीं और इसमें चालक दल की सदस्य लेफ्टिनेंट कमांडर प्रतिभा जामवाल , स्वाति पी , लेफ्टिनेंट ऐश्वर्या बोड्डापति , एस विजया देवी और पायल गुप्ता सहित अन्य थीं। इन्होंने 55 फुट के ‘ आईएनएस तारिणी ’ में अपनी यह यात्रा पूरी की।

भारतीय नौसेना में इसे पिछले साल 18 फरवरी को शामिल किया गया था। नौसेना ने बताया कि सभी महिला चालक सदस्य द्वारा हासिल की गई यह पहली उपलब्धि है। नौसेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह यात्रा छह चरण में पूरी की गई है और चालक दल ने इस दौरान फ्रेमांटले (ऑस्ट्रेलिया), लाइटिलटन (न्यूजीलैंड), पोर्ट स्टैनली (फॉकलैंड द्वीप), केप टाउन (दक्षिण अफ्रीका) और मॉरीशस में अपना पड़ाव डाला। प्रवक्ता ने बताया कि चालक दल ने अपनी यात्रा के दौरान 21,600 नॉटिकल माइल की दूरी तय की और दो बार भूमध्य रेखा , तारिणी चार महाद्वीपों और तीन सागरों को पार किया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत