नई दिल्ली: पूर्व वित्त मंत्री और BJP के कद्दावर नेता अरुण जेटली का शनिवार को दिल्ली के AIIMS अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद जेटली को नौ अगस्त को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था। यहां उनकी हालत लगातार बिगड़ती रही और उन्हें बाद में लाइव सपोर्ट सिस्टम पर रखना पड़ा। लेकिन, फिर शनिवार को जेटली दुनिया से चले गए। आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ निगमबोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। नीचे पढ़िए लाइव अपडेट्स-
- Hindi News
- भारत
- राष्ट्रीय
- पंचतत्व में विलीन हुए अरुण जेटली, राजकीय सम्मान के साथ निगमबोध घाट पर हुआ अंतिम संस्कार
पंचतत्व में विलीन हुए अरुण जेटली, राजकीय सम्मान के साथ निगमबोध घाट पर हुआ अंतिम संस्कार
अरुण जेटली पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। दिल्ली के निगमबोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
Arun Jaitley funeral live updates
-
3:19 PM (IST) Aug 25, 2019
अरुण जेटली पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। दिल्ली के निगमबोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
-
2:43 PM (IST) Aug 25, 2019
अरुण जेटली के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया चल रही है।
-
2:16 PM (IST) Aug 25, 2019
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी की तरफ से अरुण जेटली को श्रद्धा सुमन अर्पित की।
-
2:10 PM (IST) Aug 25, 2019
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू भी निगमबोध घाट पर पहुंचे।
-
2:08 PM (IST) Aug 25, 2019
राजनीति जगत के कई दिग्गजों समेत अरुण जेटली की तमाम चाहने वाले निगमबोध घाट पर मौजूद हैं।
-
2:02 PM (IST) Aug 25, 2019
थोड़ी ही देर में अरुण जेटली का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगी।
-
1:59 PM (IST) Aug 25, 2019
अरुण जेटली की अंतिम यात्रा निगमबोध घाट पहुंची गई है। यहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
-
1:50 PM (IST) Aug 25, 2019
कुछ ही देर में निगमबोध घाट पहुंचने वाली है अरुण जेटली की अंतिम यात्रा।
-
1:35 PM (IST) Aug 25, 2019
अरुण जेटली के निधन पर हिमाचल प्रदेश सरकार ने दो दिनों को राजकीय शौक का ऐलान किया।
-
1:29 PM (IST) Aug 25, 2019
आईटीओ से आगे बढ़ी अरुण जेटली की अंतिम यात्रा।
-
1:15 PM (IST) Aug 25, 2019
अंतिम यात्रा का रूट
बीजेपी मुख्यालय-------आईटीओ-------दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर------रिंग रोड-------राजघाट-------निगमबोध घाट (अंतिम संस्कार होगा)
-
1:11 PM (IST) Aug 25, 2019
BJP मुख्यालय से निगमबोध घाट के लिए निकली अरुण जेटली की अंतिम यात्रा।
-
12:26 PM (IST) Aug 25, 2019
राजनाथ सिंह ने अरुण जेटली को श्रद्धांजलि दी।
-
12:24 PM (IST) Aug 25, 2019
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अरुण जेटली को श्रद्धांजलि दी।
-
12:22 PM (IST) Aug 25, 2019
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने अरुण जेटली को याद करते हुए कहा कि "बड़े-बड़े संकट के समय में हमने अरुण जेटली जी को याद किया। वह हमें हमेशा प्रेरणा देते थे।"
-
12:19 PM (IST) Aug 25, 2019
बाबा रामदेव ने अरुण जेटली को याद करते हुए कहा कि "वह हम सबको अनाथ सा करके चले गए। मेरा उनसे व्यक्तिग लगाव था। वह कभी अपने बारे में नहीं सोचते थे। हमारे लिए यह बहुत दुख की घड़ी है। हम उनको युगों-युगों तक याद करते रहेंगे।"
-
12:17 PM (IST) Aug 25, 2019
नितिन गडकरी ने अरुण जेटली को याद करते हुए कहा कि "उनके कार्य से पूरा देश जानता था। सरकार और पार्टी के लिए वह आधार थे। उनके निर्णय बहुत स्पष्ट होते थे। हमारे लिए बहुत बड़ा नुकसान हुआ है।"
-
12:14 PM (IST) Aug 25, 2019
शाहनवाज हुसैन ने दी अरुण जेटली को दी श्रद्धांजलि।
-
12:13 PM (IST) Aug 25, 2019
नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी और विजय गोयल ने अरुण जेटली को दी श्रद्धांजलि।
-
11:30 AM (IST) Aug 25, 2019
BJP दफ्तर में नेताओं का तांता लगा हुआ है। अरुण जेटली को श्रद्धांजलि दी जा रही है।
-
11:29 AM (IST) Aug 25, 2019
बाबा रामदेव ने अरुण जेटली को श्रद्धांजलि दी।
-
11:28 AM (IST) Aug 25, 2019
अमित शाह और जेपी नड्डा ने भाजपा मुख्यालय में अरुण जेटली को श्रद्धांजलि दी।
-
10:56 AM (IST) Aug 25, 2019
अरुण जेटली का पार्थिव शरीर भाजपा मुख्यालय पहुंच गया है। यहां एक बजे तक उनके अंतिम दर्शन किए जा सकेंगे।
-
10:49 AM (IST) Aug 25, 2019
अमित शाह समेत BJP के कई बड़े नेता भाजपा मुख्यालय पर मौजूद हैं। थोड़ी ही देर में अरुण जेटली का पार्थिव शरीर भाजपा दफ्तर पहुंचने वाला है।
-
10:29 AM (IST) Aug 25, 2019
कुछ ही देर में अरुण जेटली का प्रार्थिव शरीर बीजेपी मुख्यालय पहुंच जाएगा, जहां 1 बजे तक उनके अंतिम दर्शन किए जा सकेंगे।
-
10:21 AM (IST) Aug 25, 2019
मूलचंद फ्लाइओवर से आगे बढ़ी अरुण जेटली की अंतिम यात्रा।
-
10:07 AM (IST) Aug 25, 2019
अंतिम यात्रा का रूट
कैलाश कॉलोनी (अरुण जेटली का घर)------मूलचंद-------डिफेंस कॉलोनी-------लोधी रोड फ्लाइओवर-------तिलक मार्ग--------बीजेपी मुख्यालय (अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा पार्थिव शरीर)-------आईटीओ-------दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर------रिंग रोड-------राजघाट-------निगमबोध घाट (अंतिम संस्कार होगा)
-
9:57 AM (IST) Aug 25, 2019
भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त सर डोमिनिक अक्विथ ने अरुण जेटली को याद किया।
-
9:48 AM (IST) Aug 25, 2019
कांग्रेस के सीनियर लीडर मोतीलाल वोरा, NCP नेता शरद पवार और प्रफुल पटेल, RLD नेता अजीत सिंह और आंद्र प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा TDP के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू भी अरुण जेटली की अंतिम यात्रा में शामिल।
-
9:41 AM (IST) Aug 25, 2019
-
9:23 AM (IST) Aug 25, 2019
अरुण जेटली का पार्थिव शरीर सेना के गन कैरिज से BJP मुख्यालय ले जाया जा रहा है। यहां 2:30 बजे तक उनके अंतिम दर्शन किए जा सकेंगे।
-
9:16 AM (IST) Aug 25, 2019
दिल्ली की कैलाश कॉलोनी में अरुण जेटली के घर से उनकी अंतिम यात्रा शुरू हो गई है।
-
8:27 AM (IST) Aug 25, 2019
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की यात्रा पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उन्होंने एक मूल्यवान दोस्त खो दिया है और भाजपा व जेटली का एक अटूट रिश्ता था। मोदी ने कहा, "भाजपा और अरुण जेटली जी का अटूट रिश्ता रहा। एक छात्र नेता के रूप में वह आपातकाल के दौरान हमारे लोकतंत्र की रक्षा करने में सबसे आगे थे। वह हमारी पार्टी के एक बहुत पसंदीदा चेहरा बने। उन्होंने पार्टी के कार्यक्रमों और विचारधारा को समाज के व्यापक दायरे में जोड़ने का काम किया।"
-
8:06 AM (IST) Aug 25, 2019
उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने उनके निधन को राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उपराष्ट्रपति नायडू को चेन्नई से आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जाना था। उन्होंने अपनी यात्रा बीच में छोड़ कर वापस दिल्ली लौटने का फैसला किया।
-
8:06 AM (IST) Aug 25, 2019
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि जेटली के निधन ने बौद्धिक पारिस्थितिकी तंत्र में एक बहुत बड़ा शून्य छोड़ दिया है। उन्होंने कहा, "श्री अरुण जेटली जी का लंबी बीमारी के बाद निधन होने से काफी दुखी हूं। वह एक शानदार वकील, एक अनुभवी सांसद और एक प्रतिष्ठित मंत्री थे। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में बहुत बड़ा योगदान दिया।"
-
8:06 AM (IST) Aug 25, 2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक सबसे भरोसेमंद सहयोगी और एक कुशल वकील जेटली के लिए सभी ने शोक संवेदना व्यक्त की।
-
7:47 AM (IST) Aug 25, 2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिछले मंत्रिमंडल में भाजपा के दिग्गज नेता ने वित्तमंत्री का कार्यभार 2014 से 2018 तक संभाला। इससे पहले वह राज्यसभा में 2009 से 2014 तक नेता प्रतिपक्ष रहे। वित्त मंत्रालय में अपने कार्यकाल के दौरान, जेटली ने भारत के अप्रत्यक्ष कर ढांचे को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसके अलावा उनके कार्यकाल के दौरान ही नोटबंदी का निर्णय भी लिया गया था।
-
7:47 AM (IST) Aug 25, 2019
शनिवार को जेटली के निधन की खबर सुनकर एम्स पहुंचने वालों में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, स्मृति ईरानी, हरदीप पुरी, जितेंद्र सिंह, अनुराग ठाकुर, भाजपा नेता राज्यवर्धन सिंह राठौड़, मनोज तिवारी एवं रमेश बिधूड़ी प्रमुख रूप से शामिल रहे।
-
7:27 AM (IST) Aug 25, 2019
अरुण जेटली के अंतिम संस्कार में सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के न्यायाधीश तथा वरिष्ठ वकील भी मौजूद रहेंगे। मीडिया और क्रिकेट जगत की हस्तियां आखिरी विदाई देने निगमबोध घाट पहुंचेंगी।
-
7:26 AM (IST) Aug 25, 2019
अरुण जेटली के अंतिम संस्कार में देश की सभी बड़ी सियासी हस्तियां मौजूद रहेंगी। गृहमंत्री, रक्षामंत्री, वित्त मंत्री, विदेश मंत्री के साथ मोदी मंत्रिमंडल के सदस्य भी अंतिम संस्कार में शरीक होंगे।
-
7:25 AM (IST) Aug 25, 2019
दोपहर 1 बजे सेना के गन कैरिज से फिर निगम बोध घाट के लिए जेटली की अंतिम यात्रा शुरू होगी। दीन दयाल उपाध्याय मार्ग से आईटीओ, दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर, रिंग रोड, राजघाट होते हुए 2 बजे निगमबोध घाट पहुंचेगी।
-
7:24 AM (IST) Aug 25, 2019
अरुण जेटली की अंतिम यात्रा कैलाश कॉलोनी से शुरू होकर मूलचंद, लोधी रोड फ्लाइओवर, डिफेंस कॉलोनी, तिलक मार्ग होते हुए दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर बीजेपी मुख्यालय पहुंचेगी। सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आम लोग कर सकेंगे अंतिम दर्शन।
-
7:21 AM (IST) Aug 25, 2019
सुबह दस बजे अरुण जेटली के घर कैलाश कॉलोनी से अंतिम यात्रा शुरू होगी। सेना के गन कैरिज पर रखकर सुबह 11 बजे उनका पार्थिव शरीर बीजेपी हेडक्वार्टर पहुंचेगा।
-
7:17 AM (IST) Aug 25, 2019
दिल्ली में 44- कैलाश कॉलोनी पर श्रद्धांजलि देने वालों का लगा तांता लगा हुआ है। सुबह 10 बजे तक घर पर लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे।