1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. किडनी ट्रांसप्लांट के बाद घर लौटे अरुण जेटली, AIIMS के स्टाफ को कहा धन्यवाद

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद घर लौटे अरुण जेटली, AIIMS के स्टाफ को कहा धन्यवाद

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 04, 2018 07:16 pm IST,  Updated : Jun 04, 2018 07:16 pm IST

65 साल के जेटली 12 मई को अस्पताल में भर्ती हुए और 14 मई को किडनी ट्रांसप्लांट किया गया। उसके बाद उन्हें संक्रमण से बचाने के लिए अलग वार्ड में रखा गया...

arun jaitley- India TV Hindi
arun jaitley

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली किडनी ट्रांसप्लांट के कारण तीन सप्ताह तक यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में रहने के बाद घर वापस आ गए हैं।

जेटली ने ट्विटर पर एक संदेश मे अस्पताल के डाक्टरों, नर्स और उन लोगों का आभार जताया जिन्होंने वहां उनकी देखभाल की। जेटली ने ट्विटर पर लिखा है, ‘‘घर आकर खुश हूं। मैं डाक्टरों, नर्सों और चिकित्सा सहायकों का आभार जताता हूं जिन्होंने तीन सप्ताह मेरी देखभाल की। मैं सभी शुभेच्छुओं, सहयोगियों तथा मित्रों को धन्यवाद देता हूं जो चिंतित थे और मेरे स्वास्थ्य में शीघ्र सुधार की कामना कर रहे थे।’’

65 साल के जेटली 12 मई को अस्पताल में भर्ती हुए और 14 मई को किडनी ट्रांसप्लांट किया गया। उसके बाद उन्हें संक्रमण से बचाने के लिए अलग वार्ड में रखा गया। अस्पताल से ही उन्होंने मोदी सरकार के चार साल का कार्यकाल पूरा होने पर अपने फेसबुक पृष्ठ पर एक आलेख लिखा।

बता दें कि जेटली की अनुपस्थिति में रेल मंत्री पीयूष गोयल को वित्त मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। उन्होंने अपनी बीमारी के बारे में ट्विटर के माध्यम से छह अप्रैल को जानकारी दी थी। एक महीने वह डायलिसिस पर रहे। उसके बाद उनका किडनी ट्रांसप्लांट किया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत