1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. विजय माल्या से पाई-पाई वसूली जाएगी: अरुण जेटली

विजय माल्या से पाई-पाई वसूली जाएगी: अरुण जेटली

 Written By: IANS
 Published : Mar 17, 2016 12:53 pm IST,  Updated : Mar 17, 2016 12:53 pm IST

अरुण जेटली गुरुवार को इस विषय पर टिप्पणी करने से कन्नी काट गए कि केंद्र की BJP सरकार शराब कारोबारी विजय माल्या को भगोड़ा मान रही है या नहीं। उन्होंने हालांकि आश्वासन दिया कि माल्या से उस ऋण की पाई-पाई वसूली जाएगी।

vijay mallya- India TV Hindi
vijay mallya

नई दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली गुरुवार को इस विषय पर टिप्पणी करने से कन्नी काट गए कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार शराब कारोबारी विजय माल्या को भगोड़ा मान रही है या नहीं। उन्होंने हालांकि आश्वासन दिया कि माल्या से उस ऋण की पाई-पाई वसूली जाएगी, जो उन्होंने सरकारी बैंकों से लिया है। माल्या से जुड़े विवाद पर कार्यक्रम में पूछे गए एक कार्यक्रम में एक सवाल के जवाब में जेटली ने कहा कि, देश की प्रत्येक एजेंसी चाहे प्रवर्तन एजेंसी हो या फिर जांच एजेंसी, इस दिशा में काम कर रही है। शराब कारोबारी माल्या ने 17 बैंकों से 9,000 करोड़ रुपये का ऋण लिया है, जिनमें से अधिकांश बैंक सरकारी हैं।

माल्या इस माह की शुरुआत में विदेश चले गए। उन पर हजारों करोड़ रुपये का बैंक ऋण जानबूझकर न चुकाने का आरोप है।

जेटली ने माल्या के बारे में कहा, "तथ्य बिल्कुल स्पष्ट हैं। प्रत्येक सरकारी एजेंसी उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। बैंक एक-एक पाई वसूलने के लिए जी-जान लगा देंगे।"

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की अगुवाई में एक संघ मुंबई के जोगेश्वरी इलाके में स्थित माल्या के किंगफिशर हाउस को नीलाम करने की योजना बना रहा है। संघ इसके जरिए माल्या पर बनने वाली 7,000 करोड़ रुपये की देनदारी की वसूली करना चाह रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत