1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अरुण कुमार को डीजीसीए का प्रमुख नियुक्त किया गया

अरुण कुमार को डीजीसीए का प्रमुख नियुक्त किया गया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 09, 2019 08:38 pm IST,  Updated : Jul 09, 2019 08:40 pm IST

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है, "मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने नागर विमानन मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव तथा वित्तीय सलाहकार अरुण कुमार को अतिरिक्त सचिव के पद और वेतन पर नागर विमानन महानिदेशालय का महानिदेशक नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है।"

Arun Kumar appointed as DGCA chief- India TV Hindi
Arun Kumar appointed as DGCA chief

नयी दिल्ली: नागर विमानन मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव अरुण कुमार को नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) का पूर्णकालिक प्रमुख नियुक्त किया गया है। मंगलवार को एक आधिकारिक आदेश में यह बात कही गई है। 

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है, "मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने नागर विमानन मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव तथा वित्तीय सलाहकार अरुण कुमार को अतिरिक्त सचिव के पद और वेतन पर नागर विमानन महानिदेशालय का महानिदेशक नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है।"

अरुण इस साल 31 मई से 9 जुलाई के बीच डीजीसीए का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। वह 1989 बैच के हरियाणा कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। अरुण कुमार से पहले बी एस भुल्लर नागर विमानन महानिदेशालय के पूर्णकालिक प्रमुख थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत