1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. BJP अगर सिटीजन एमेंडमेंट बिल लाएगी तो ये जिन्ना के टू नेशन थ्योरी को बढ़वा देना होगा: ओवैसी

BJP अगर सिटीजन एमेंडमेंट बिल लाएगी तो ये जिन्ना के टू नेशन थ्योरी को बढ़वा देना होगा: ओवैसी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 04, 2019 04:17 pm IST,  Updated : Oct 04, 2019 04:21 pm IST

असदुद्दीन ओवैसी ने शुक्रवार को कहा कि सिटीजन एमेंडमेंट बिल बीजेपी लाएगी तो ये जिन्ना के टू नेशन थ्योरी को बढ़वा देना है। हम इस बिल का विरोध करेंगे। एनआरसी को लेकर असम में जो हुआ उससे बीजेपी का पाखंड सामने आया।

सिटीजन एमेंडमेंट बिल...- India TV Hindi
सिटीजन एमेंडमेंट बिल बीजेपी लाएगी तो ये जिन्ना के टू नेशन थ्योरी को बढ़वा देना होगा: ओवैसी

नई दिल्ली: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने शुक्रवार को कहा कि सिटीजन एमेंडमेंट बिल बीजेपी लाएगी तो ये जिन्ना के टू नेशन थ्योरी को बढ़वा देना है। ओवैसी ने कहा कि हम इस बिल का विरोध करेंगे। एनआरसी को लेकर असम में जो हुआ उससे बीजेपी का पाखंड सामने आया है।

औवेसी ने बोला कि मोब लिंचिंग को लेकर जिन लोगों ने पीएम को पत्र लिखा उनके खिलाफ मामला दर्ज हो रहा है तो ये गलत है, ये देशद्रोह नहीं हो सकता। औवेसी ने आदित्य ठाकरे के चुनाव लड़ने पर कहा हर पार्टी को चुनाव लड़ने का अधिकार है। उन्होनें कहा कि यह शिवसेना के घर का मामला है। ओवैसी ने कहा कि आप ज्यादा देर तक रिमोट कंट्रोल से सरकार नहीं चला सकते है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत