1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. खत्म होने के कगार पर है कांग्रेस, इसमें नहीं बचा है इसमें लड़ने का जोश: असदुद्दीन ओवैसी

खत्म होने के कगार पर है कांग्रेस, इसमें नहीं बचा है इसमें लड़ने का जोश: असदुद्दीन ओवैसी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 17, 2019 05:39 pm IST,  Updated : Oct 17, 2019 05:39 pm IST

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में अब लड़ने का जोश नहीं बचा है। ओवैसी ने भारतीय जनता पार्टी को ड्रामा कंपनी बताया और कहा कि कांग्रेस के कमजोर होने की वजह से ही भारतीय जनता पार्टी सफल हुई है

Asaduddin Owaisi said Congress lack fighting spirit- India TV Hindi
Asaduddin Owaisi said Congress lack fighting spirit Image Source : AGENCY

बुलडाना। अपने बयानों के लिए सुर्खियों में रहने वाले AIMIM नेता और हैदाराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस पार्टी के बारे में कहा है कि यह खत्म होने के कगार पर पहुंच गई है। असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में अब लड़ने का जोश नहीं बचा है। ओवैसी ने भारतीय जनता पार्टी को ड्रामा कंपनी बताया और कहा कि कांग्रेस के कमजोर होने की वजह से ही भारतीय जनता पार्टी सफल हुई है। ओवैसी महाराष्ट्र के बुलडाना में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। 

ओवैसी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी उस समय कहां थी जब मोदी सरकार ने इंदिरा गांधी के बनाए हुए आतंकवाद निरोधक कानून को और सख्त कर दिया? ओवैसी ने कहा ‘‘आतंकवाद के नाम पर अब एक लिस्ट निकाली जाएगी, किसी का नाम उस लिस्ट पर लिखा होगा और उसे आतंकवादी घोषित कर दिया जाएगा। ओवैसी ने कहा कि आतंवादी घोषित होने वाले व्यक्ति का जीवन बर्बाद हो जाएगा, वह कोर्ट भी नहीं जा सकेगा, कोर्ट भी उसे आतंकवादी घोषित कर देगा, इस तरह का कानून लाया गया है और कांग्रेस पार्टी ने उसका समर्थन किया है।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत