1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. समय आने पर देश के किसान भाजपा को सबक सिखाने में पीछे नहीं रहेंगे: अशोक गहलोत

समय आने पर देश के किसान भाजपा को सबक सिखाने में पीछे नहीं रहेंगे: अशोक गहलोत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 05, 2021 09:39 pm IST,  Updated : Sep 05, 2021 09:39 pm IST

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को कृषि कानूनों को लेकर केन्द्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि समय आने पर देश के किसान भाजपा को सबक सिखाने में पीछे नहीं रहेंगे।

समय आने पर देश के किसान भाजपा को सबक सिखाने में पीछे नहीं रहेंगे: अशोक गहलोत- India TV Hindi
समय आने पर देश के किसान भाजपा को सबक सिखाने में पीछे नहीं रहेंगे: अशोक गहलोत Image Source : PTI

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को कृषि कानूनों को लेकर केन्द्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि समय आने पर देश के किसान भाजपा को सबक सिखाने में पीछे नहीं रहेंगे। गहलोत ने टि्टवर पर कहा, ‘‘राजग सरकार की किसानों के प्रति सोच जगजाहिर है। समय आने पर देश के किसान भाजपा को सबक सिखाने में पीछे नहीं रहेंगे।’’ 

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘केन्द्र सरकार पहले 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का झूठा वादा एवं अब किसानों को विश्वास में लिए बिना किसान विरोधी कृषि कानून थोपकर खेती को बड़े व्यापारियों के हवाले करने के प्रयास को किसान पूरी तरह पहचान चुके हैं।’’ 

मुख्यमंत्री ने दावा किया, ‘‘उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर की किसान महापंचायत में उमड़ी किसानों की भारी भीड़ दिखाती है कि उत्तर प्रदेश और देश का किसान भाजपा से त्रस्त हो चुका है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ राजस्थान में कल आए पंचायतीराज के नतीजों से साफ हो गया है कि किसानों में भाजपा के खिलाफ भारी नाराजगी है और वो भाजपा को सबक सिखाने के मूड में हैं।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत