गुवाहाटी: असम में बाढ़ से स्थिति और बदतर हो गई है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) के मुताबिक राज्य के 15 जिलों के 702 गांवों के 3.11 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। बुधवार तक राज्य भर के 13 जिलों के 553 गांवों के 1.95 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए थे।
कौन से इलाके हुए बाढ़ से प्रभावित..
ASDMA के अनुसार बारपेटा, सोनितपुर, धेमाजी, लखीमपुर, तिनसुकिया, दारांग, नलबाड़ी, गोआलपाड़ा, जोरहाट, कमरूप मेट्रोपोलिटन, बक्सा, डिब्रुगढ़, कामरूप, नौगांव, बोंगईगांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।
बहरहाल, बाढ़ से मरने वालों की संख्या दो ही है, जिसमें से एक मौत बोंगईगांव में और दूसरी लखीमपुर जिले में हुई है।
कौन से इलाके है सबसे ज्यादा प्रभावित !
- बारपेटा : 91,000
- गोआलपाड़ा : 68,000
10,800 हेक्टेयर से ज्यादा का फसल क्षेत्र पानी में डूबा।
इसके अलावा ASDMA अधिकारियों ने तिनसुकिया में तीन और सोनितपुर, नलबाड़ी और डिब्रुगढ़ में एक-एक राहत शिविर खोला है।
अगली स्लाइड़ में तस्वीरों में देखे असम बाढ़ के हालात..