1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गृह मंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी को असम-मिजोरम घटना की पूरी जानकारी दी

गृह मंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी को असम-मिजोरम घटना की पूरी जानकारी दी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 27, 2021 12:43 pm IST,  Updated : Jul 27, 2021 12:43 pm IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को असम-मिजोरम घटना की पूरी जानकारी दी।

गृह मंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी को असम-मिजोरम घटना की पूरी जानकारी दी- India TV Hindi
गृह मंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी को असम-मिजोरम घटना की पूरी जानकारी दी Image Source : FILE

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को असम-मिजोरम घटना की पूरी जानकारी दी। कछार जिल में दोनों राज्यों से लगती सीमा पर कल हुई झड़प असम के पांच पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे और एक नागरिक की मौत हुई थी जबकि करीब 60 लोग घायल हुए थे। असम ने इन मौतों पर शोक व्यक्त करने के लिए मंगलवार से तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।

आपको बता दें कि  मिजोरम के साथ राज्य की ‘‘संवैधानिक सीमा’’ की रक्षा करते हुए असम पुलिस के कम से कम पांच कर्मियों की मौत हो गई और 60 से अधिक लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने हिंसा के लिए एक-दूसरे की पुलिस को जिम्मेदार ठहराया और केंद्र के हस्तक्षेप की मांग की। इससे पहले, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दावा किया था कि झड़प में छह पुलिसकर्मियों की मौत हुई। बाद में सोमवार देर रात असम सरकार ने एक बयान में मृतक संख्या में संशोधन किया और कहा कि पांच पुलिसकर्मियों की मौत हुई जबकि 50 से ज्यादा जवान घायल हुए हैं। 

असम के कछार जिले के अधिकारियों ने कहा कि संघर्ष में 10 अन्य लोग भी जख्मी हुए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने क्रमशः असम और मिजोरम के मुख्यमंत्रियों, हिमंत बिस्वा सरमा और जोरमथांगा से बात की और उनसे विवादित सीमा पर शांति सुनिश्चित करने और सौहार्दपूर्ण समाधान खोजने का आग्रह किया। अमित शाह ने पूर्वोत्तर के आठ राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत में सीमा विवादों को सुलझाने की आवश्यकता को रेखांकित किया था जिसके दो दिन बाद यह घटना सामने आई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत