1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. असम पुलिस ने सड़क सुरक्षा के लिए शाहरुख के बाहें फैलाए पोज का किया इस्तेमाल, SRK ने भी की तारीफ

असम पुलिस ने सड़क सुरक्षा के लिए शाहरुख के बाहें फैलाए पोज का किया इस्तेमाल, SRK ने भी की तारीफ

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 28, 2018 03:38 pm IST,  Updated : Jul 28, 2018 03:38 pm IST

शाहरुख खान के बांह फैलाये हुये रोमांटिक पोज का असम पुलिस ने बिल्कुल अलग तरह से इस्तेमाल किया है।

शाहरुख खान।- India TV Hindi
शाहरुख खान।

गुवाहाटी: हिन्दी फिल्म अभिनेता शाहरूख खान ने राज्य में यातायात जागरूकता फैलाने के लिए अपने बांह फैलाये हुये रोमांटिक पोज का इस्तेमाल करने पर असम पुलिस की तारीफ की है। ‘बादशाह ऑफ बॉलीवुड ’ के नाम से जाने जाने वाले शाहरूख खान ने असम पुलिस के एक ट्वीट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कल ट्वीट किया , ‘‘ मुझे लगता है कि इस पोज ने सबसे अच्छा संदेश व्यक्त किया है। कृपया , यातायात नियमों का पालन करें। ’’ 

जलुकबाड़ी के एसीपी पोनजीत दोवेराह ने गुरूवार को अपने ट्वीटर हैंडल से एक ग्राफिक के साथ संदेश लिखा था। इस ग्राफिक में ‘ किंग खान ’ अपने एक हाथ में एक कार्ड पकड़े हुये हैं जिस पर लिखा है कि ‘‘ ट्रैफिक नियम का कृपया पालन करें। ’’ असम पुलिस सामाजिक मुद्दों और सड़क सुरक्षा पर जागरूकता फैलाने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करती है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत