1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. विधानसभा चुनावों में BJP की 'महाजीत' पर फ्रांस के राष्ट्रपति ने PM मोदी को दी बधाई

विधानसभा चुनावों में BJP की 'महाजीत' पर फ्रांस के राष्ट्रपति ने PM मोदी को दी बधाई

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 15, 2017 03:43 pm IST,  Updated : Mar 15, 2017 04:24 pm IST

नई दिल्ली: विधानसभा चुनावों में भाजपा के अच्छे प्रदर्शन को लेकर फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज फोन पर बधाई दी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने ट्वीट

modi and hollande- India TV Hindi
modi and hollande

नई दिल्ली: विधानसभा चुनावों में भाजपा के अच्छे प्रदर्शन को लेकर फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज फोन पर बधाई दी।

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने ट्वीट किया, फ्रांस के राष्ट्रपति ओलांद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज फोन कर चुनाव परिणामों को लेकर बधाई दी।

अबु धाबी के शहजादे शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नहायन और कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो समेत कई जानी मानी शख्सियतें और विदेशी नेता मोदी को बधाई दे चुके हैं।

ये भी पढ़ें

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने ट्विटर पर लिखा कि अबु धाबी के शहजादे शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने चुनावी नतीजे को लेकर प्रधानमंत्री को बधाई देने के लिए उनसे बात की। मोदी को कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर ने भी जीत के लिए बधाई दी जिसपर मोदी ने उनका आभार जताया।

इसके अलावा गायिका लता मंगेशकर, श्री श्री रविशंकर और अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दकी ने भी मोदी को बधाई दी थी। श्री श्री रविशंकर ने लिखा था, नरेंद्र मोदी, अमित शाह को राज्य चुनाव में जीत पर बधाई। जनादेश के साथ सुशासन की एक बड़ी जिम्मेदारी आती है। इसपर प्रधानमंत्री ने लिखा, श्री श्री जी का शुक्रिया। हमारा पूरा समय एवं ऊर्जा पूरी तरह जन आकांक्षाओं को पूरा करने में समर्पित है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत