1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आतंकवाद रोधी दस्ते ने 8 पाकिस्तानियों सहित बोट पकड़ी, 30 किलो हेरोईन भी बरामद

आतंकवाद रोधी दस्ते ने 8 पाकिस्तानियों सहित बोट पकड़ी, 30 किलो हेरोईन भी बरामद

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 15, 2021 11:25 am IST,  Updated : Apr 15, 2021 11:25 am IST

भारतीय तटरक्षक दल और गुजरात के आतंकवाद रोधी दस्ते ने अरब सागर से लगी भारतीय समुद्री सीमा के अंदर एक बोट को पकड़ा है जिसमें 8 पाकिस्तानी सवार थे, तटरक्षक दल और आतंकवाद रोधी दस्ते को 8 पाकिस्तानियों से 30 किलो हेरोईन भी बरामद हुई है।

आतंकवाद रोधी दस्ते ने 8...- India TV Hindi
आतंकवाद रोधी दस्ते ने 8 पाकिस्तानियों सहित बोट पकड़ी, 30 किलो हेरोईन भी बरामद Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

कच्छ: भारतीय तटरक्षक दल और गुजरात के आतंकवाद रोधी दस्ते (ATS) ने अरब सागर से लगी भारतीय समुद्री सीमा के अंदर एक बोट को पकड़ा है जिसमें 8 पाकिस्तानी सवार थे, तटरक्षक दल और आतंकवाद रोधी दस्ते को 8 पाकिस्तानियों से 30 किलो हेरोईन भी बरामद हुई है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार कच्छ जिले के जाखू समुद्री तट के पास बोट को पकड़ा गया है। इंडियन कोस्ट गार्ड ने थोड़ी देर पहले ही पकड़े गए पाकिस्तानियों और हेरोईन के बारे में जानकारी दी है।

आईसीजी ने टि्वटर पर कहा, ‘‘आईसीजी ने एटीएस गुजरात के साथ एक संयुक्त अभियान में आज भारतीय समुद्री क्षेत्र में आईएमबीएल (अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा) के समीप जखाऊ तट से पाकिस्तानी नौका पीएफबी (पाकिस्तानी फिशिंग बोट) पकड़ी। इसमें आठ पाकिस्तानी नागरिक सवार थे और 30 किग्रा हेरोइन रखी हुई थी।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत