1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. फिल्मी स्टाइल में लड़की को हाईकोर्ट से उठाने की कोशिश

फिल्मी स्टाइल में लड़की को हाईकोर्ट से उठाने की कोशिश

 Written By: Rajesh Purohit
 Published : Jul 02, 2015 03:15 pm IST,  Updated : Jul 02, 2015 08:57 pm IST

जोधपुर- जोधपुर हाईकोर्ट भवन के मुख्य गेट के सामने से सरला नाम की लड़की को कुछ असामाजिक तत्वों ने उठाने  कोशिश की। वो लोग उसे घसीट कर ले जा रहे थे। लड़की मदद के लिए चिल्ला रही

फिल्मी स्टाइल में...- India TV Hindi
फिल्मी स्टाइल में लड़की को हाईकोर्ट से उठाने की कोशिश

जोधपुर- जोधपुर हाईकोर्ट भवन के मुख्य गेट के सामने से सरला नाम की लड़की को कुछ असामाजिक तत्वों ने उठाने  कोशिश की। वो लोग उसे घसीट कर ले जा रहे थे। लड़की मदद के लिए चिल्ला रही थी। ये माजरा करीब एक घंटे तक चला लेकिन पुलिस मौके पर नहीं आई।

यह देख कुछ महिला वकीलों ने उसे दबंगों के चंगुल से छुड़ाया फिर एक घंटे बाद पहुंची पुलिस पहुंची।  ये सारा मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। जहाँ एक लड़का और एक लड़की कोर्ट मैरिज करने यहां आये थे। जब इसकी भनक लड़की के घर वालों को लगी तो वो लोग कोर्ट परिसर में आ धमके। लड़की को पीटते देख कुछ लोगों ने विरोध भी किया और मदद के लिए आगे भी आये। लेकिन उनके आपस का मामला जान किसी ने बीच बचाव की हिम्मत नहीं की।

जब लड़की के साथ बद्तमीज़ी बढ़ने लगी और भीड़ ज्यादा हुई तब कुछ महिला अधिवक्ताओ ने हिम्मत कर उसे चंगुल से छुड़ाया। सवाल यह है कि ये कोई आम जगह या सुनसान इलाका नहीं था। हाई कोर्ट के परिसर से जहाँ हर वक्त सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे यदि वहाँ से यह सब हो सकता है तो किसी साधारण जगह पर पुलिस से क्या उम्मीद की जा सकती है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत